top of page
Welcome
खबरों के लिए कल तक का इंतजार क्यो आज की खबर अभी पढ़ें
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
|---|---|---|---|
![]() |
Home: Welcome
Search


साईं मंदिर पहुंचे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया, पूजा-अर्चना कर बाबा से लिया जीत का आशीर्वाद
दुमका। दुमका नगर परिषद् चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया गुरूवार को साईं बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए शहर से चार किलोमीटर दूर ननकु कुरूवा ग्राम स्थित श्री शिरडीधाम साईं मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने साईं बाबा की पूजा-अर्चना कर उनसे दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए चुनाव में अपनी जीत का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री चौरसिया ने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्होंने दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए सफाई कर्मियों का मानदेय 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने व
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 191 min read


13 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा राजकीय हिजला मेला
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय हिजला मेला के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला की तिथि में संशोधन करते हुए आगामी 13 से 20 फरवरी तक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। पहले हिजला मेला का आयोजन 20 से 27 फरवरी तक निर्धारित किया गया था पर नगर निकाय का चुनाव 27 फरवरी को तय किये जाने के कारण तिथि को बदलना पड़ा। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक तैयारियों
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 291 min read


बाइक से इलाज कराने जा रहे युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर एक की मौत, दूसरा गंभीर
दुमका। हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा स्थित कृषि प्रजनन केंद्र के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मृतक की पहचान गोविंदपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक डुमरजोर गांव निवासी कुंदन कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से इलाज कराने देवघर एम्स जा रहे थे। जैसे ही
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 291 min read


दुमका में साहित्यकारों का संगम, डॉ. शंकर मोहन झा को मिला ‘सतीश स्मृति सम्मान
डॉ. यू.एस. आनंद को विशेष सम्मान, रिंकू मोदी को चंपा देवी स्मृति पुरस्कार दुमका में साहित्य का महाकुंभ, विचार, सम्मान और कविता का संगम दुमका में स्वर्गीय सतीश चंद्र झा की 97वीं जयंती के अवसर पर सतीश स्मृति मंच द्वारा भव्य विचार गोष्ठी, सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्य, कला और बौद्धिक जगत के प्रमुख हस्तियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जबकि मंच की गतिविधियों पर स्वागत भाषण के माध्यम से साहित्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 292 min read


नेटवर्क फेल, राशन व्यवस्था बेबस
मसलिया प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण एक बार फिर गंभीर नेटवर्क संकट की चपेट में आ गया है। सरकार द्वारा फोरजी ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराने के बावजूद जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है। कुंजबोना पंचायत के गम्हरा गांव में झारखंड स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण दुकान में नेटवर्क नहीं मिलने के कारण वितरण व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुले मैदान में वजन, पत्थर बना सहारा नेटवर्क नहीं मिलने पर डीलर क
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 281 min read


दुमका में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की आमने-सामने टक्कर
साहेबगंज–गोविंदपुर मुख्य पथ पर मसलिया थाना क्षेत्र के गोटीडीह मोड़ के समीप देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हीरो स्प्लेंडर बाइक दुमका की ओर से आ रही थी, जबकि विपरीत दिशा से पल्सर बाइक तेज गति से आ रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। घायलों की पहचान, एंबुलेंस से दुमका रेफर दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 282 min read


सरस्वती पूजा मेला में खूनी संघर्ष, युवक पर टांगी से जानलेवा हमला
रामगढ़ थाना क्षेत्र के कांजो पंचायत अंतर्गत सिमरा हटिया में सरस्वती मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दो पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज और विवाद हुआ, जिसके बाद आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर टांगी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सीने और पीठ पर ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक हमले में घायल युवक की पहचान शिवा मंत्री के रूप में हुई है। आरोप है कि सुशील दास, पलटू दास समेत अन्य लो
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 281 min read


चुनावी मैदान में उतरने से पहले बैंक खाता अनिवार्य, खर्च पर कड़ी निगरानी
नगर निकाय चुनाव 2026 में दुमका और बासुकीनाथ में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए नामांकन से एक दिन पूर्व चुनाव खर्च हेतु विशेष बैंक खाता खोलना अनिवार्य कर दिया गया है। नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों को अपने खर्च का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत करना होगा। चुनाव खर्च की सीमा दुमका नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 6 लाख रुपये और वार्ड पार्षद के लिए 1.5 लाख रुपये तय की गई है, जबकि बासुकीनाथ नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 5 लाख रुपये और वार्ड सदस्य के लिए
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 282 min read


नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं
शपथ पत्र अनिवार्य, संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा जरूरी दुमका नगर परिषद और नगर पंचायत बासुकीनाथ के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नगर निकाय चुनाव की औपचारिक शुरुआत हो गई है। 29 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 6 फरवरी को नाम वापसी, 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन, 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी। 28 फरवरी तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों को निर्धा
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 283 min read


ऐतिहासिक होगा दुमका पुलिस लाइन का इस बार गणतंत्र दिवस समारोह
दुमका। झारखंड गठन के 25 वर्षों बाद पहली बार ऐसा अवसर आएगा जब दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री, मंत्री या प्रमंडलीय आयुक्त नहीं, बल्कि दुमका के उपायुक्त अभिजीत कुमार सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे और आयुक्त पद के रिक्त रहने के कारण यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिससे इस बार उपराजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस समारोह का केंद्र जिला प्रशासन रहेगा। राजभवन से पुलिस लाइन तक विशेष कार्यक्रम, शहीदों को श्र
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 252 min read


घायल मवेशी का जिप सदस्य व ग्रामीणों ने कराया इलाज
दुमका–सिउड़ी मुख्य पथ पर कुमिरदहा के समीप शुक्रवार की रात एक मवेशी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मवेशी को बीच सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया और मामले की सूचना रानेश्वर जिप सदस्य बिमान सिंह को दी गई। जिप सदस्य ने बताया कि दुर्घटना के बाद संबंधित व्यापारी मवेशी को छोड़कर चला गया था। सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और थाना तथा पशुपालन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई। चिकित्सा वाहन के लिए भी संपर्क किया गया, लेकिन किसी प्रकार की तत्काल व्यवस्था नहीं
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 171 min read


पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हुए विधायक, तातलोई गर्मजल कुंड का किया निरीक्षण
दुमका । जामा प्रखंड अंतर्गत पलासी पंचायत स्थित प्रसिद्ध तातलोई गर्मजल कुंड का निरीक्षण जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से गर्मजल कुंड को जाली से ढकने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि आमजन एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विधायक ने जामा के बीडीओ को तातलोई पर्यटन स्थल के समुचित विकास, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि तातलोई एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एवं पर्यटन
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 92 min read


दुमका में नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन
दुमका। नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार की कथित उदासीनता के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने जिलाध्यक्ष गौरवकांत के नेतृत्व में बासुकीनाथ नगर पंचायत भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए अभयकांत प्रसाद ने कहा कि पिछले दो वर्षों से नगर निकाय चुनाव लंबित हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर ह
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 61 min read


कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी मनरेगा में बदलाव: मंत्री डॉ इरफान अंसारी
दुमका। कोर्ट में पेशी के दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, मजदूरों और उनकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसके कारण किसान-मजदूर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। मंत्री ने कहा कि नई योजनाएं लाई नहीं जा रहीं, बल्कि पुरानी योजनाओं से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। 60-4
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 62 min read


एसपी कॉलेज के मनोविज्ञान शिक्षक डॉ बिनोद शर्मा निलंबित
महिला शिक्षक की शिकायत पर एसकेएमयू की बड़ी कार्रवाई दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) प्रशासन ने एक महिला शिक्षक की शिकायत और गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर एसपी कॉलेज, दुमका में पदस्थापित मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह कार्रवाई झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 की धारा 10(18) के तहत की गई है। निलंबन अवधि में बीएसके कॉलेज बरहरवा रहेगा मुख्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 31 min read


दुमका में अपराधियों का दुस्साहस, दिनदहाड़े लाखों की छिनतई
हंसडीहा थाना क्षेत्र में शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। सेवा निवृत्त शिक्षक सह धान कारोबारी नंदलाल भगत से उनके घर के दरवाजे पर ही 3.8 लाख रुपये से भरा बैग झपटकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। जानकारी के अनुसार नंदलाल भगत के पुत्र राजेश भगत ने एसबीआई हंसडीहा शाखा से 4.5 लाख रुपये निकाले थे, जिसमें से 70 हजार रुपये अपने पास रखकर शेष 3.8 लाख रुपये पिता को देकर घर भेजा गया था। जैसे ही नंदलाल भगत अपने प्रतिष्ठान से करीब 500 मीटर दूर स्थित घ
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 32 min read


सड़क हादसे में दुमका पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हेमन्त भगत की मौत
दुमका जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सब-इंस्पेक्टर हेमन्त भगत की सड़क हादसे में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो गिट्टी लदे ट्रकों के आपस में टकरा जाने से बड़ा हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में चालक और खलासी समेत चार लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए शिकारीपाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद एसआई हेमन्त भगत सड़क क्लीयर कराने दोबारा घटनास्थल पर लौटे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
SANTHAL PARGANA KHABAR
Dec 31, 20251 min read


मसलिया के आमगाछी पहाड़ में ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई सड़क
सामूहिक प्रयास से 500 मीटर से अधिक कच्ची सड़क तैयार, आवागमन में मिली बड़ी राहत मसलिया प्रखंड अंतर्गत आमगाछी पहाड़ गांव के आदिवासी टोला में वर्षों से आवागमन का रास्ता ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ था। बारिश के दिनों में कीचड़ और सूखे मौसम में धूल के कारण बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं का दैनिक कार्य और बुजुर्गों की आवाजाही बेहद कठिन हो जाती थी। इस जमीनी समस्या को देखते हुए युवा समाजसेवी सचिन नंदी की पहल पर ग्रामीणों ने स्वयं बैठक बुलाकर समाधान का रास्ता निकाला। बैठक में
SANTHAL PARGANA KHABAR
Dec 30, 20252 min read


हंसडीहा थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग तेज, पत्रकार देंगे धरना
पत्रकार पर थानेदार और चालक द्वारा मारपीट, कार्रवाई न होने पर रोष हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद्र और उनके निजी वाहन चालक अमित कुमार पर पत्रकार मृत्युंजय पाण्डेय की बेरहमी से पिटाई का गंभीर आरोप लगा है। घटना के 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई न होने से पत्रकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मारपीट, गाली-गलौज और बदसलूकी की विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 27 दिसंबर की रात 10:30 बजे संजय यादव के मां के श्राद्धकर्म से लौटते समय ह
SANTHAL PARGANA KHABAR
Dec 29, 20252 min read


हंसडीहा–देवघर एनएच पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
हंसडीहा–दुमका मुख्य मार्ग पर बढ़ेत गांव के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सुभाष राय (30 वर्ष), निवासी हरिपुर को जोरदार टक्कर मार दी और आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस और परिजनों की मदद से फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर परिवार चलाता था और दो छोटे बच्चों के साथ पूरा परिवार अब सदमे में है। मिलिट्री वैन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर इसी क्षेत्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Dec 29, 20251 min read


16 hours ago1 min read


16 hours ago2 min read


16 hours ago2 min read
Home: Blog Post Gallery
Contact
bottom of page





