top of page

दुमका में नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन


दुमका। नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार की कथित उदासीनता के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने जिलाध्यक्ष गौरवकांत के नेतृत्व में बासुकीनाथ नगर पंचायत भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना को संबोधित करते हुए अभयकांत प्रसाद ने कहा कि पिछले दो वर्षों से नगर निकाय चुनाव लंबित हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। जनप्रतिनिधियों के अभाव में नगर पंचायतें प्रशासकों के भरोसे चल रही हैं और आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं के ठप होने का भी आरोप लगाया।

निवास मंडल ने कहा कि संभावित हार के डर से सरकार चुनाव टाल रही है और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की तैयारी कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने मांग की कि नगर निकाय चुनाव अविलंब कराए जाएं, दलीय आधार पर चुनाव हों और मतदान ईवीएम से सुनिश्चित किया जाए। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

धरना में रविकांत मिश्रा, विशंभर राव, जय किशोर शाह, पूनम देवी, मिथिलेश झा, मुरली मंडल, बैद्यनाथ पांडे, स्वरूप सिंहा, शैलेश राव, मनोज शाह, रंजीत पांडे, संदीप पांडे, जयप्रकाश शर्मा, मनोरमा देवी, आनंदी देवी झा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page