top of page
Welcome
खबरों के लिए कल तक का इंतजार क्यो आज की खबर अभी पढ़ें
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
|---|---|---|---|
![]() |
Home: Welcome
Search


साईं मंदिर पहुंचे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया, पूजा-अर्चना कर बाबा से लिया जीत का आशीर्वाद
दुमका। दुमका नगर परिषद् चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया गुरूवार को साईं बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए शहर से चार किलोमीटर दूर ननकु कुरूवा ग्राम स्थित श्री शिरडीधाम साईं मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने साईं बाबा की पूजा-अर्चना कर उनसे दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए चुनाव में अपनी जीत का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री चौरसिया ने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्होंने दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए सफाई कर्मियों का मानदेय 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने व
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 191 min read


उड़ीसा की अमित ब्रदर्स बनीं सारजोम बेड़ा फुटबॉल चैंपियनशिप की विजेता
दुमका, संवाददाता। दुमका के बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सारजोम बेड़ा फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब उड़ीसा की अमित ब्रदर्स, बोंडामुंडा ने अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में अमित ब्रदर्स ने लिंडा ब्रदर्स, रांची को 1-0 के मैदानी गोल से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक गोल के साथ अमित ब्रदर्स ने जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि जामा विधायिका ड
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 82 min read


चुनाव लड़ने का सामाजिक मापदंड आखिर क्या हो ?
दुमका की राजनीति इस समय एक निर्णायक दौर में है। दुमका विधानसभा और लोकसभा पहले से सुरक्षित सीटें रही हैं और नगर निकाय चुनाव में भी लगातार तीन बार अध्यक्ष पद महिला आरक्षित रहा। इस बार पहली बार यह पद समान वर्ग के लिए खुला है, जहां सभी जाति-धर्म के महिला-पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं। यह बदलाव केवल व्यवस्था का नहीं, बल्कि दुमका के लोकतांत्रिक विवेक की कसौटी है। मौका पहली बार, पर मापदंड क्या? पुरुष उम्मीदवारों को पहली बार अध्यक्ष पद के लिए सीधा अवसर मिला है। सवाल यह नहीं कि चुनाव कौन ल
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 43 min read


13 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा राजकीय हिजला मेला
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय हिजला मेला के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला की तिथि में संशोधन करते हुए आगामी 13 से 20 फरवरी तक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। पहले हिजला मेला का आयोजन 20 से 27 फरवरी तक निर्धारित किया गया था पर नगर निकाय का चुनाव 27 फरवरी को तय किये जाने के कारण तिथि को बदलना पड़ा। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक तैयारियों
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 291 min read


बाइक से इलाज कराने जा रहे युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर एक की मौत, दूसरा गंभीर
दुमका। हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा स्थित कृषि प्रजनन केंद्र के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मृतक की पहचान गोविंदपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक डुमरजोर गांव निवासी कुंदन कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से इलाज कराने देवघर एम्स जा रहे थे। जैसे ही
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 291 min read


दुमका नगर निकाय चुनाव: आज दिनभर
नगर निकाय चुनाव: पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन अभिषेक चौरसिया, अजय कुमार झा, राधेश्याम वर्मा, अमिता रक्षित, विनोद कुमार लाल, प्रेम भारती, अविनाश दास एवं रंजीत जायसवाल ने लिया नामांन पत्र दुमका में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि, नाजिर रसीद कटवाकर नाम निर्देशन पत्र लेने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों क
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 293 min read


दुमका में साहित्यकारों का संगम, डॉ. शंकर मोहन झा को मिला ‘सतीश स्मृति सम्मान
डॉ. यू.एस. आनंद को विशेष सम्मान, रिंकू मोदी को चंपा देवी स्मृति पुरस्कार दुमका में साहित्य का महाकुंभ, विचार, सम्मान और कविता का संगम दुमका में स्वर्गीय सतीश चंद्र झा की 97वीं जयंती के अवसर पर सतीश स्मृति मंच द्वारा भव्य विचार गोष्ठी, सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्य, कला और बौद्धिक जगत के प्रमुख हस्तियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जबकि मंच की गतिविधियों पर स्वागत भाषण के माध्यम से साहित्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 292 min read


दुमका में मेट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में तीन फरवरी से प्रारंभ होने वाली वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने जानकारी दी कि माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 59 परीक्षा केंद्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 292 min read


नेटवर्क फेल, राशन व्यवस्था बेबस
मसलिया प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण एक बार फिर गंभीर नेटवर्क संकट की चपेट में आ गया है। सरकार द्वारा फोरजी ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराने के बावजूद जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है। कुंजबोना पंचायत के गम्हरा गांव में झारखंड स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण दुकान में नेटवर्क नहीं मिलने के कारण वितरण व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुले मैदान में वजन, पत्थर बना सहारा नेटवर्क नहीं मिलने पर डीलर क
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 281 min read


नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं
शपथ पत्र अनिवार्य, संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा जरूरी दुमका नगर परिषद और नगर पंचायत बासुकीनाथ के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नगर निकाय चुनाव की औपचारिक शुरुआत हो गई है। 29 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 6 फरवरी को नाम वापसी, 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन, 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी। 28 फरवरी तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों को निर्धा
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 283 min read


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा सीएम सैर-सपाटे के लिए गए हैं विदेश!
दुमका। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दुमका दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोलते हुए उनके विदेश दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवेश के लिए नहीं, बल्कि सरकारी खजाने से सैर-सपाटे के लिए विदेश गए हैं, क्योंकि यदि दौरा निवेश के उद्देश्य से होता तो मंत्रियों की भी सहभागिता होती। आदित्य साहू पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दुमका पहुंचे, जहां देवघर सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किय
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 252 min read


ऐतिहासिक होगा दुमका पुलिस लाइन का इस बार गणतंत्र दिवस समारोह
दुमका। झारखंड गठन के 25 वर्षों बाद पहली बार ऐसा अवसर आएगा जब दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री, मंत्री या प्रमंडलीय आयुक्त नहीं, बल्कि दुमका के उपायुक्त अभिजीत कुमार सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे और आयुक्त पद के रिक्त रहने के कारण यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिससे इस बार उपराजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस समारोह का केंद्र जिला प्रशासन रहेगा। राजभवन से पुलिस लाइन तक विशेष कार्यक्रम, शहीदों को श्र
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 252 min read


दुमका में गैस टेंकर व स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, स्कूटी सवार की मौके पर मौत
दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारो गांव के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एलपीजी गैस टेंकर और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार नोनीहाट से दुमका की ओर जा रहा था, जबकि एलपीजी गैस टेंकर दुमका से नोनीहाट की तरफ आ रही थी। भंडारो गांव के पास टेंकर चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार ने
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 172 min read


इलाज के रास्ते में मौत, एंबुलेंस की लापरवाही से बुझ गई युवक की जिंदगी
दुमका। दुमका–भागलपुर स्टेट हाईवे पर जामा थाना क्षेत्र के लगला चौक के समीप ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में घायल युवक राधेश्याम मांझी (25), ग्राम बुढीझिलुवा की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद जामा थाना पुलिस ने घायल को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेजा, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए धनबाद रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार धनबाद ले जाने के दौरान एंबुलेंस में ही रास्ते में राधेश्याम की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। होटल पर रुकी एंबुले
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 152 min read


पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हुए विधायक, तातलोई गर्मजल कुंड का किया निरीक्षण
दुमका । जामा प्रखंड अंतर्गत पलासी पंचायत स्थित प्रसिद्ध तातलोई गर्मजल कुंड का निरीक्षण जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से गर्मजल कुंड को जाली से ढकने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि आमजन एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विधायक ने जामा के बीडीओ को तातलोई पर्यटन स्थल के समुचित विकास, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि तातलोई एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एवं पर्यटन
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 92 min read


दुमका में नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन
दुमका। नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार की कथित उदासीनता के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने जिलाध्यक्ष गौरवकांत के नेतृत्व में बासुकीनाथ नगर पंचायत भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए अभयकांत प्रसाद ने कहा कि पिछले दो वर्षों से नगर निकाय चुनाव लंबित हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर ह
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 61 min read


खेत में बने कूप में गिरने से 40 वर्षीय युवक की मौत
दुमका। रामगढ़–हंसडीहा सड़क मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सारमी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की शाम नशे की हालत में एक 40 वर्षीय युवक खेत में बने कूप में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश मरांडी, निवासी केनखपड़ा गांव (रामगढ़ थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में सोहराय पर्व का कार्यक्रम आयोजित था। आशंका है कि शराब के नशे में घर लौटते समय युवक सड़क किनारे बने कूप में गिर गया। मंगलवार सुबह चरवाहों की नजर कूप में पड़े श
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 61 min read


ठंढ का कहर जारी, गोपीकांदर सीएचसी में दो गंभीर मरीज भर्ती
दुमका जिले के गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को दो गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक डॉ. रवि शंकर प्रसाद ने दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए दुमका रेफर कर दिया। पहला मरीज 70 वर्षीय सुशील मरांडी, निवासी करमो गांव (गोपीकांदर थाना क्षेत्र) हैं, जिन्हें परिजन बेहोशी की हालत में सीएचसी लाए थे। परिजनों के अनुसार वे घर पर बैठे थे, तभी अचानक बेहोश हो गए। चिकित्सक ने बताया कि मरीज की सांस चल रही है, लेकिन वे होश
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 32 min read


एसपी कॉलेज के मनोविज्ञान शिक्षक डॉ बिनोद शर्मा निलंबित
महिला शिक्षक की शिकायत पर एसकेएमयू की बड़ी कार्रवाई दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) प्रशासन ने एक महिला शिक्षक की शिकायत और गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर एसपी कॉलेज, दुमका में पदस्थापित मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह कार्रवाई झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 की धारा 10(18) के तहत की गई है। निलंबन अवधि में बीएसके कॉलेज बरहरवा रहेगा मुख्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 31 min read


दुमका में अपराधियों का दुस्साहस, दिनदहाड़े लाखों की छिनतई
हंसडीहा थाना क्षेत्र में शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया। सेवा निवृत्त शिक्षक सह धान कारोबारी नंदलाल भगत से उनके घर के दरवाजे पर ही 3.8 लाख रुपये से भरा बैग झपटकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। जानकारी के अनुसार नंदलाल भगत के पुत्र राजेश भगत ने एसबीआई हंसडीहा शाखा से 4.5 लाख रुपये निकाले थे, जिसमें से 70 हजार रुपये अपने पास रखकर शेष 3.8 लाख रुपये पिता को देकर घर भेजा गया था। जैसे ही नंदलाल भगत अपने प्रतिष्ठान से करीब 500 मीटर दूर स्थित घ
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 32 min read


13 hours ago2 min read


15 hours ago2 min read


2 days ago1 min read
Home: Blog Post Gallery
Contact
bottom of page





