कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी मनरेगा में बदलाव: मंत्री डॉ इरफान अंसारी
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 4 days ago
- 2 min read

दुमका। कोर्ट में पेशी के दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, मजदूरों और उनकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसके कारण किसान-मजदूर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
मंत्री ने कहा कि नई योजनाएं लाई नहीं जा रहीं, बल्कि पुरानी योजनाओं से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। 60-40 के प्रावधान को गरीब राज्यों—झारखंड और पश्चिम बंगाल—के लिए नुकसानदेह बताते हुए उन्होंने इसे “बड़ी साजिश” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों, आदिवासियों, किसानों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े हैं और देश में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने मनरेगा को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रोजगार छीना गया तो मजदूर सड़कों पर उतरेंगे और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

एसटी-एससी केस में मंत्री डॉ इरफान अंसारी की कोर्ट में पेशी
दुमका। एसटी-एससी मामले में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी की मंगलवार को अदालत में पेशी हुई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय) राजेश सिन्हा की अदालत में केस में चार्जफ्रेम हुआ। अब गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी। अगली तिथि 5 फरवरी निर्धारित की गई है।
यह पेशी एसटी-एससी केस संख्या 06/2023 में हुई, जो 2 मार्च 2023 को दर्ज किया गया था। मंत्री की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजा खान ने बताया कि जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के एक मामले में मंत्री पर आरोप लगाए गए थे, जबकि विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है। आरोप लगाने वाली महिला ने किसी अन्य भूमि विवाद में मंत्री पर जाति सूचक संबोधन का आरोप लगाया था।








Comments