घायल मवेशी का जिप सदस्य व ग्रामीणों ने कराया इलाज
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jan 17
- 1 min read

दुमका–सिउड़ी मुख्य पथ पर कुमिरदहा के समीप शुक्रवार की रात एक मवेशी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मवेशी को बीच सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया और मामले की सूचना रानेश्वर जिप सदस्य बिमान सिंह को दी गई।
जिप सदस्य ने बताया कि दुर्घटना के बाद संबंधित व्यापारी मवेशी को छोड़कर चला गया था। सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और थाना तथा पशुपालन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई। चिकित्सा वाहन के लिए भी संपर्क किया गया, लेकिन किसी प्रकार की तत्काल व्यवस्था नहीं हो सकी।

इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शिरडी से डॉक्टर बुलाकर घायल मवेशी का उपचार कराया गया। चिकित्सकीय जांच में मवेशी के एक पैर में फ्रैक्चर तथा पैर के निचले हिस्से का खुर उखड़ जाने की बात सामने आई, जिससे काफी रक्तस्राव हुआ था। समय पर उपचार होने के बाद फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
घायल मवेशी की देखरेख में ग्रामीण भीबु चक्रवर्ती, मिंटू मंडल, सौरभ दलुईं, मृणाल बाउरी, छोटन रॉय, मंटू लायक, संतु लायक, रामकृष्ण मंडल, उत्तम रजवार, संजय मंडल, कृष्णा खैरा, प्रकाश खैरा, सारथी मंडल, राजेश बगती, बापी दलुईं, विनोद रॉय, शुभम बाउरी और सनत रॉय सक्रिय रूप से जुटे रहे। जिप सदस्य बिमान सिंह ने सभी ग्रामीणों के मानवीय प्रयासों की सराहना की।




Comments