सड़क हादसे में दुमका पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हेमन्त भगत की मौत
दुमका जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सब-इंस्पेक्टर हेमन्त भगत की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो गिट्टी लदे ट्रकों के आपस में टकरा जाने से बड़ा हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में चालक और खलासी समेत चार लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए शिकारीपाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद एसआई हेमन्त भगत सड़क क्लीयर कराने दोबारा घटनास्थल पर लौटे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हृदयविदारक घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




Comments