top of page
Welcome
खबरों के लिए कल तक का इंतजार क्यो आज की खबर अभी पढ़ें
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
|---|---|---|---|
![]() |
Home: Welcome
Search


मसलिया पुलिस ने साइबर अपराध करते एक को किया गिरफ्तार
दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित आठ सदस्यीय टीम ने तकनीकी शाखा और गुप्तचर विभाग के सहयोग से खुटोजोरी पंचायत के बाराटोल गांव स्थित सुनसान डंगाल क्षेत्र में छापेमारी की। सूचना थी कि वहां 5–6 लोग साइबर अपराध में संलिप्त हैं। पुलिस की दबिश के दौरान एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया, जबकि अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। मोबाइल से
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 21 min read


होली मिलन समारोह के जरिए वार्ड पार्षदों से संवाद, विकास पर जोर: अभिषेक चौरसिया
दुमका नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया की अध्यक्षता में सोमवार को दुमका क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षदों ने बुके देकर अध्यक्ष का स्वागत किया, जबकि अध्यक्ष और उनकी पत्नी ने पार्षदों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में पार्षदों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक माहौल में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित करना और आपसी सहयोग की
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 22 min read


होली पर ‘उल्टा-पुल्टा’ का लोकार्पण, 12वें वर्ष में प्रवेश
दुमका में होली के अवसर पर प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाला विशेष व्यंग्य अंक ‘उल्टा-पुल्टा’ इस वर्ष अपने 12वें वर्ष में प्रवेश कर गया। सोमवार को इसका लोकार्पण विधायक डॉ. लुईस मरांडी, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उपाध्याय और पत्रकार रविकांत सुमन ने किया। वहीं दुमका क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया एवं वार्ड पार्षदों ने भी विशेषांक का विमोचन किया। जसपाल भट्टी के चर्चित धारावाहिक ‘उल्टा-पुल्टा’ से प्रेरित यह प्रका
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 22 min read


शिकारीपाड़ा में कोल कंपनी अधिकारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, सहमति के बाद छोड़ा
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बादलपाड़ा क्षेत्र में कोयला अन्वेषण कार्य को लेकर रविवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब ग्रामीणों ने कोल कंपनी के एक अधिकारी को कथित रूप से बंधक बना लिया। ग्रामीण ग्राम सभा की पूर्व सहमति के बिना क्षेत्र में सर्वे और ड्रिलिंग कार्य का विरोध कर रहे थे। बाद में आपसी वार्ता और सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद अधिकारी को मुक्त कर दिया गया। ग्राम सभा की अनुमति के बिना प्रवेश पर रोक बैठक में ग्रामीणों ने स्पष्ट निर्णय लिया कि कल्या
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 21 min read


दुमका नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: 21 वार्ड में किसे मिली बढ़त, जानिए पूरा गणित
दुमका नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम में अभिषेक चौरसिया ने जीत दर्ज कर नगर की कमान अपने हाथ में ले ली है। परिणाम आने के बाद शहर में यह जानने की उत्सुकता बनी हुई थी कि आखिर किस वार्ड में किस प्रत्याशी को बढ़त मिली। संथाल परगना खबर के पाठकों की मांग पर हम आपके लिए वार्ड-वार बढ़त का संक्षिप्त विश्लेषण लेकर आए हैं। चुनाव परिणाम के अनुसार कुल 21 वार्डों में से अभिषेक चौरसिया को सर्वाधिक 11 वार्डों में बढ़त प्राप्त हुई, जो उनकी जीत का प्रमुख आधार बना। वहीं उनके मुख्य प्रतिद्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 282 min read


बासुकीनाथ में दो तो दुमका में तीन राउंड के बाद आयेगा अध्यक्ष पद का रिजल्ट
दुमका। दुमका एवं बासुकिनाथ नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बज्रगृह सह मतगणना स्थल दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में सुरक्षा के लिए अर्ध सैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। मतगणना परिसर की सीसीटीवी कैमरे की पैनी नजरों से निगरानी रखी जा रही है। दो नगर निकायों के मतों की गिनती के लिए यहां 4 मतगणना हॉल बनाये गये हैं। दुमका नगर परिषद के 42 बुथों के लिए 12 टेबुल एवं बासुकिनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के मतगणना के लिए 10 टेबुल समेत 22 टेबुल लगाए गए ह
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 264 min read


तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
दुमका। हंसडीहा महगामा नेशनल हाईवे 133 पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारिडीह गांव के समीप बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के जरका गांव निवासी 50 वर्षीय इकबाल अली के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबाल अली गोड्डा क्षेत्र स्थित अपनी बेटी के घर गए हुए थे। बुधवार को वे बाइक से अपने घर जरका लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 253 min read


शिकारीपाड़ा के लोवापाड़ा में सुरक्षा एवं पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चल रहा पत्थर खदान
आरईओ सड़क से महज 1-2 मीटर की दूरी पर किया जा रहा खनन, विस्फोटक के इस्तेमाल से कभी भी बड़ी दुर्घटना की अशंका खदान लीज से संबंधित सूचना पट्ट भी नदारद, सामाजिक कार्यकर्ता ने लगाया नियम विरुद्ध खदान का लीज आवंटित करने का आरोप दुमका। शिकारीपाड़ा अंचल क्षेत्र के लोवापाड़ा में संचालित एक पत्थर खदान को लेकर सुरक्षा और पर्यावरण नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों के अनुसार आरईओ सड़क से महज 1-2 मीटर की दूरी पर खनन कार्य किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार सड़क से कम से कम 7.5 मीटर क
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 252 min read


बच्चा चोरी की अफवाह पर दुमका में दो युवकों की पिटाई
हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा गांव में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग युवकों की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों घटनाओं में समय रहते पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवकों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाते हुए सुरक्षित थाना पहुंचाया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। पहली घटना: बंगाली भाषी युवक को बच्चा चोर समझा सोमवार शाम ग्रामीण महिलाओं ने बच्चा चोर होने के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया। युवक के बंगाली भाषी होने के कारण वह अपनी बात स्पष्ट रू
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 241 min read


दुमका में बस एजेंट अरुण सिंह को सरेआम मारी गोली, डीआईजी कार्यालय के सामने हुई घटना
सुबह 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, दुर्गापुर मिशन अस्पताल में भर्ती दुमका। नगर थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी कार्यालय के समीप मंगलवार सुबह करीब 6 से 6ः15 बजे के बीच संताल परगना मोटर मजदूर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष एवं प्रभात खबर के एजेंट (शिवपुरी न्यूज एजेंसी के प्रोपराइटर) अरुण सिंह पर बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अरुण सिंह गिलानपाड़ा स्थित अपने घर से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे और बस स्टैंड पहुंचने से करीब 50 मीटर पहले हमलावरों ने पीछे से आकर
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 245 min read


प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, महिलाओं संग निकाली रैली, की नुक्कड़ सभा
भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और पारदर्शी दुमका का संकल्प: अभिषेक चौरसिया दुमका। चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के एक दिन पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। तीन प्रत्याशियों के समर्थन में महिलाओं ने जुलुस निकाला जबकि कुछ प्रत्याशियों ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। रंजीत जायसवाल और राधेश्याम वर्मा ने नुक्कड़ सभा की। अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा ने महिलाओं के साथ शहर के रसिकपुर इलाके से रैली निकाली। महिलाएं एक हाथ में छड़ी और दूसरे में पीले रंग का झ
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 203 min read


हंसडीहा में बड़ी कार्रवाई: 360 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से बिहार ले जाया जा रहा था नकली शराब दुमका। हंसडीहा पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 360 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की और एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुमका की ओर से एक कार में शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर हंसडीहा–गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध सफेद कार को रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक भा
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 192 min read


साईं मंदिर पहुंचे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया, पूजा-अर्चना कर बाबा से लिया जीत का आशीर्वाद
दुमका। दुमका नगर परिषद् चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया गुरूवार को साईं बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए शहर से चार किलोमीटर दूर ननकु कुरूवा ग्राम स्थित श्री शिरडीधाम साईं मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने साईं बाबा की पूजा-अर्चना कर उनसे दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए चुनाव में अपनी जीत का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री चौरसिया ने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्होंने दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए सफाई कर्मियों का मानदेय 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने व
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 191 min read


क्या आप जानते हैं कौन प्रत्याशी है मैट्रिक पास और कौन है ग्रैजुएट, कौन एलएलबी
दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 18 प्रत्याशियों के शपथ पत्रों से उनकी शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय और आय स्रोत का बेहद विविध स्वरूप सामने आया है। नगर निकाय चुनाव में भले शैक्षणिक अर्हता अनिवार्य नहीं है, लेकिन नामांकन पत्र में इसका उल्लेख जरूरी होता है और मतदाता भी प्रत्याशियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि जानने में खास दिलचस्पी रखते हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार पूर्व अध्यक्ष अमिता रक्षित समेत चार प्रत्याशी मैट्रिक पास हैं, जबकि अंकित कुमार सहित चार ने इंटरमीडि
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 163 min read


तड़ित गोराई ने कहा, अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी अमिता रक्षित
दो बार मौका, फिर भी निराशा—पूर्व अध्यक्ष पर तड़ित गोराई का सीधा हमला दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तड़ित गोराई ने पूर्व अध्यक्ष अमिता रक्षित पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें दो बार अवसर दिया, लेकिन वे अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद जिस दूसरे नेतृत्व को मौका मिला, वह भी शहर की समस्याओं का समाधान नहीं कर सका। गोराई ने कहा कि वे लंबे समय से लोगों के बीच रहकर मदद करते रहे हैं और जन आग्रह पर ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने स्पष्ट क
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 152 min read


दोनों पूर्व अध्यक्षों ने लोगों का भरोषा तोड़ा है, इस बार दुमका की जनता बदलाव चाहती है: सुमित कुमार
पुराने नेतृत्व पर सीधा हमला, बदलाव की लहर का दावा दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार ने जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दोनों अध्यक्ष जनता के भरोसे पर खरे नहीं उतरे और शहर को बुनियादी समस्याओं से नहीं निकाल पाए। उन्होंने कहा कि वार्ड-वार्ड घूमने पर पानी, सफाई, नाली और स्ट्रीट लाइट की गंभीर दिक्कतें सामने आ रही हैं। उनके अनुसार जनता अब पुराने वादों से निराश है और इस बार स्पष्ट रूप से बदलाव चाहती है। सुमित कुमार ने दाव
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 152 min read


विजन और ईमानदार सिस्टम के बिना नहीं होगा विकास: अभिषेक चौरसिया का सीधा हमला
दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया ने कहा है कि विजन की कमी और भ्रष्टाचार के कारण शहर का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। उन्होंने चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनका आरोप है कि विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन धरातल पर उसका असर नजर नहीं आता। बिना नाम लिए उन्होंने पूर्व नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पहले झोपड़ी थी, वहां आज चार तल्ला भवन खड़ा हो गया, लेकिन शहर की बुनियाद
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 152 min read


सरसों खेत में मिला युवती का शव, तालझारी के बैजनाथपुर में सनसनी
दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर गांव के पास सरसों खेत से 20 वर्षीय महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव के सोमलाल मुर्मू की पत्नी रूपाली बास्की के रूप में हुई है। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। गला दबाकर हत्या की आशंका, रात में वारदात कर खेत में फेंका गया शव प्रारंभिक जानकारी के आध
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 151 min read


तीन साल की बच्ची का रेप करनेवाला दरिंदा गिरफ्तार
दुमका। दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसारः करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन वर्षीया बच्ची के साथ 27 साल के एक युवक बबलू अंसारी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी हाइवा चालक है। घटना कल शुक्रवार की ही है पर उनके परिजन बच्ची को ले जाकर पहले दुमका स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया और आज वे थाना पहुंचे । इधर पुलिस ने मामला को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की औऱ आरोपी कसमुद्दीन उर्फ बबलू अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची की
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 142 min read


फेक आईडी वालों को खुली चुनौती: सामने आओ, सवाल करो — मिक्की झा
दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी से हो रहे कमेंट्स को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अनर्गल टिप्पणी करने वाले लोग छिपकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे कमेंट देख रहे हैं लेकिन अब तक प्रशासन से शिकायत नहीं की है। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी में साहस है तो सामने आकर सवाल पूछे, सार्वजनिक बहस कराए — वे हर समय डिबेट के लिए तैयार हैं। “एक भी बेईमानी साबित करो, राजनीति छोड़ दूंगा” — मिक्की
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 142 min read


10 hours ago2 min read


12 hours ago2 min read


1 day ago1 min read
Home: Blog Post Gallery
Contact
bottom of page





