top of page
Welcome
खबरों के लिए कल तक का इंतजार क्यो आज की खबर अभी पढ़ें
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
|---|---|---|---|
![]() |
Home: Welcome
Search


दुमका में गैस टेंकर व स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, स्कूटी सवार की मौके पर मौत
दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारो गांव के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एलपीजी गैस टेंकर और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार नोनीहाट से दुमका की ओर जा रहा था, जबकि एलपीजी गैस टेंकर दुमका से नोनीहाट की तरफ आ रही थी। भंडारो गांव के पास टेंकर चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार ने
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 172 min read


घायल मवेशी का जिप सदस्य व ग्रामीणों ने कराया इलाज
दुमका–सिउड़ी मुख्य पथ पर कुमिरदहा के समीप शुक्रवार की रात एक मवेशी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मवेशी को बीच सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया और मामले की सूचना रानेश्वर जिप सदस्य बिमान सिंह को दी गई। जिप सदस्य ने बताया कि दुर्घटना के बाद संबंधित व्यापारी मवेशी को छोड़कर चला गया था। सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और थाना तथा पशुपालन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई। चिकित्सा वाहन के लिए भी संपर्क किया गया, लेकिन किसी प्रकार की तत्काल व्यवस्था नहीं
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 171 min read


शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की के साथ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़िता ने थाना में एफआईआर दर्ज कराया। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल पीड़िता की माँ के द्वारा दिये गए आवेदन के अनुसार एक परिचित की शादी में उसकी बेटी की मुलाकात चितरागड़िया गांव के रहने वाले 20 वर्षीय फ़ैज़ अहमद के साथ हुई।यह मुलाकात लगातार होने लगी और नजदीकियां बढ़ने लगी। फ़ैज़ अहमद ने य
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 161 min read


गुमामोड़ पर भीषण भिड़ंत: कोयला लदे हाइवा और बालू ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर
दुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गुमामोड़ के पास एक बार फिर भारी वाहनों की तेज रफ्तार ने खतरनाक मंजर पैदा कर दिया, जहां कोयला लदे हाइवा और बालू लदे ट्रेलर की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि ट्रेलर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा बीती रात करीब साढ़े नौ बजे का बताया जा रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। केबिन में फंसे चालक-खलासी, पैर टूटा, सिर पर गंभीर चोट इस भीषण दुर्घटना में हाइवा चालक नाजिर अंसारी
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 162 min read


तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रहे युवक की कुचलकर मौत
दुमका। हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहनों ने एक बार फिर जान ले ली। हंसडीहा–देवघर नेशनल हाईवे पर गोराडीह गांव के समीप सड़क पार कर रहे जियालाल मुर्मू को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि जियालाल मुर्मू खेत से धान का पुआल लेकर घर लौट रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बवाल: सड़क जाम, 20 किलोमीटर पीछा कर पकड़ी
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 162 min read


दुमका में सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर दे दी जान
दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चरकापाथर में शुक्रवार की शाम एक सरकारी शिक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय कालीचरण टुडू के रूप में हुई है, जो सरैयाहाट प्रखंड के जमुनियां-2 प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा खोलकर रस्सी से लटके शव को नीचे उतारा। पत्नी के पहुंचने पर हुआ खुलासा, किराए के मकान में रह रहे थे शिक्षक जानकारी के अनुसार कालीचरण टुडू जरमुंडी था
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 161 min read


चाकूबाजी से किशोर की हत्या, पथरिया में उबाल
दुमका। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया में गुरुवार देर रात हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में खेरबनी गांव निवासी किशोर लखींद्र सोरेन की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। तातलोई मेला से लौटते समय बदमाशों द्वारा किए गए इस हमले से लोगों में भय और गुस्सा दोनों है, वहीं घटना को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़–गुहियाजोरी सड़क किया जाम शुक्रवार को आक्रोशित परिजन और ग्रामीण पथरिया के पास रामगढ़–गुहियाजोरी मुख्य सड़क पर उतर आए
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 161 min read


दुमका के सराय रोड स्थित मेहारिया इंटरप्राइजेज में ताला तोड़ कर चोरी
दुमका। शहर के सराय रोड स्थित मेहारिया इंटरप्राइजेज में शुक्रवार तड़के चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान के प्रोपराइटर प्रवीण कुमार महरिया के अनुसार 16 जनवरी की सुबह करीब डेढ़ बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। लैपटॉप, एलसीडी टीवी और 25 हजार नकद लेकर फरार, सुबह करीब 6:30 बजे आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देख
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 161 min read


तातलोई मेले से लौटते समय खूनी वार, एक किशोर की हत्या
झारखंड की उपराजधानी दुमका में गुरुवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास चाकूबाजी की घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोका, रची गई खूनी साजिश दुमका। जानकारी के अनुसार जामा थाना क्षेत्र के तातलोई मेला से गुरुवार शाम किशोर डेविड और लखींद्र एक किशोरी के साथ बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 162 min read


आग सेंकने के दौरान झुलसी वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कदेली सिमरा गांव में ठंड से बचने के लिए आग सेंकने के दौरान झुलसी 66 वर्षीय वृद्धा शीला देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को आग सेंकते समय अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने आनन-फानन में आग बुझाकर उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 151 min read


पेयजल संकट और सोहराय सामग्री की मांग को लेकर आदिवासी महिलाओं का आक्रोश, कुश्चिरा में हाइवे जाम
दुमका। गोबिंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाइवे पर कुश्चिरा के पास आदिवासी टोला की महिलाओं ने पेयजल सुविधा और सोहराय पर्व से जुड़ी मांगों को लेकर कोयला ढुलाई में लगी हाइवा वाहनों को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। महिलाओं ने हाइवे के दोनों ओर बांस रखकर विरोध दर्ज कराया, जिससे कोयला ढुलाई पूरी तरह ठप हो गई। हालांकि, आम वाहनों की आवाजाही को बाधित नहीं किया गया। एक चापानल के भरोसे पूरा टोला, जल संकट से उफन रहा गुस्सा प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि टोला में जल मीनार और चार चापानल लंबे सम
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 151 min read


इलाज के रास्ते में मौत, एंबुलेंस की लापरवाही से बुझ गई युवक की जिंदगी
दुमका। दुमका–भागलपुर स्टेट हाईवे पर जामा थाना क्षेत्र के लगला चौक के समीप ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में घायल युवक राधेश्याम मांझी (25), ग्राम बुढीझिलुवा की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद जामा थाना पुलिस ने घायल को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेजा, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए धनबाद रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार धनबाद ले जाने के दौरान एंबुलेंस में ही रास्ते में राधेश्याम की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। होटल पर रुकी एंबुले
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 152 min read


दुमका के सरैयाहाट बाजार में ज्वेलरी शॉप से तीन लाख के गहने उड़ाए
सरैयाहाट। सरैयाहाट मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए श्रवण ज्वेलर्स में सेंधमारी कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। ज्वेलरी व्यवसायी श्रवण साह के अनुसार मकर संक्रांति के कारण बुधवार को दुकान बंद थी और शनिवार शाम ताला लगाकर वे अपने घर तितमोह चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पर पीछे की दीवार कटी हुई मिली और लॉकर का ताला टूटा हुआ था, जबकि उसमें रखे कीमती आभूषण गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। डॉग स्क्वा
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 152 min read


टाटा मैजिक चोरी कांड का खुलासा, दुमका पुलिस की त्वरित कार्रवाई
दुमका। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधानी निवासी ललन कुमार की टाटा मैजिक चोरी के मामले में दुमका पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए कांड का सफल उद्भेदन कर लिया है। दिनांक 3 जनवरी 2026 को दर्ज इस मामले को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई, जिससे वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया। गुप्त सूचना पर छापेमारी, चोरी गई टाटा मैजिक बरामद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, दुमका के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने तकनीकी, गुप्त और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 141 min read


दुमका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के वाहन लेकर घूम रहे अपराधी धराए
दुमका। 13 जनवरी को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि दुमका नगर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधकर्मी पुनः चोरी की नीयत से एसपी कॉलेज और फूलोझानो चौक की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फूलोझानो चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान नकटी के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को पीछा कर पकड़ा गया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। पूछताछ में टूटा झूठ, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद पुलिस द्वारा कागजात मांगने पर दोनों संदिग्ध कोई वैध
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 142 min read


सोशल मीडिया की दोस्ती ने तोड़ा परिवार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
सरैयाहाट (दुमका)। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तीन बच्चों की मां सोशल मीडिया पर बने प्रेम संबंध के चलते अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है और मामला इलाके में सनसनी बना हुआ है। काम पर गया पति, लौटने पर घर मिला सूना और सामान गायब पीड़ित पति निरंजन मंडल ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी पत्नी की कुछ समय पहले इ
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 141 min read


इलाज के लिए गए बंगलुरू, पीछे चोरों ने साफ कर दिया बंद घर
दुमका। शहर के शिवसुंदरी रोड इलाके में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गृहस्वामी राधेश्याम सिंह अक्टूबर माह से घर में ताला लगाकर बेटे के पास बंगलुरू में इलाज कराने गए हुए हैं, इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर सारा कीमती सामान समेट लिया। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे मोहल्ले के लोगों ने घर का ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। अलमारी से पलंग तक खंगाला, जेवर के खाली डिब्बे छोड़े सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके प
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 131 min read


दुमका पुलिस की फुर्ती से चोर बेनकाब, 24 घंटे में स्कूटी चोरी का खुलासा
दुमका। दुमका पुलिस ने तेज़ और सटीक कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर स्कूटी चोरी की घटना का सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ चोरी गई स्कूटी बरामद हुई, बल्कि घटना में संलिप्त युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है। गुप्त सूचना पर छापेमारी, शातिर युवक दबोचा गया थाना प्रभारी ने बताया कि 12 जनवरी 2026 को नगर थाना क्षेत्र के सराय रोड निवासी यशवंत कुमार मोदी द्वारा अपनी स्कूटी चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 131 min read


बेदिया पुल पर ऑटो–बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका। दुमका जिले के बेदिया पुल के पास सोमवार रात ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक चालक लुखीराम हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को तत्काल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार लुखीराम दुमका से काम कर अपने घर जामा थाना क्षेत्र के जरुवाडीह लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बोलेरो को मारी टक्कर
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 132 min read


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पाकुड़िया में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
दुमका। पाकुड़ जिले के पाकुड़िया के पास सोमवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक चालक सैफुद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार सैफुद्दीन अमडापाड़ा, पाकुड़ का निवासी है और स्टाफ को घर छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था, तभी घुमावदार सड़क और तेज रफ्तार के कारण हादसा हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को मंगलवार सुबह करीब 9 बजे फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। विजयपुर पुल के पास अज्ञात
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 131 min read


22 hours ago2 min read


22 hours ago2 min read


2 days ago1 min read
Home: Blog Post Gallery
Contact
bottom of page





