बेदिया पुल पर ऑटो–बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 1 day ago
- 2 min read

दुमका। दुमका जिले के बेदिया पुल के पास सोमवार रात ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक चालक लुखीराम हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को तत्काल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार लुखीराम दुमका से काम कर अपने घर जामा थाना क्षेत्र के जरुवाडीह लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश है।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बोलेरो को मारी टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त
दुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के सिलंगी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बोलेरो वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो के पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो दुर्गापुर के वन रक्षी सुब्रेन हांसदा की बताई जा रही है, जबकि ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो ओडमो की ओर से सिलंगी मोड़ की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर दुर्गापुर की ओर से ओडमो जा रहा था।

लगातार सड़क हादसों से दहशत, तेज रफ्तार पर नहीं लग रही लगाम
बोलेरो चालक प्रेम हांसदा ने बताया कि वह अकेले दुर्गापुर जा रहा था और जैसे ही वाहन स्टेट हाइवे पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने अचानक टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक ने बचने की कोशिश की, लेकिन बोलेरो के अचानक रुक जाने से टक्कर हो गई। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रशासनिक नियंत्रण की कमी को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।









Comments