तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पाकुड़िया में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jan 13
- 1 min read

दुमका। पाकुड़ जिले के पाकुड़िया के पास सोमवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक चालक सैफुद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार सैफुद्दीन अमडापाड़ा, पाकुड़ का निवासी है और स्टाफ को घर छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था, तभी घुमावदार सड़क और तेज रफ्तार के कारण हादसा हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को मंगलवार सुबह करीब 9 बजे फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विजयपुर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर, एक और बाइक चालक जख्मी
दुमका। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे दुमका जिले के विजयपुर पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक चालक जर्मन सोरेन को इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घायल जर्मन सोरेन जामा थाना क्षेत्र के कमार दुधानी गांव का रहने वाला है।

लगातार सड़क हादसों से बढ़ी चिंता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार, घुमावदार सड़कें और अज्ञात वाहनों की लापरवाही हादसों की बड़ी वजह बनती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और गश्ती व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।





Comments