top of page
Welcome
खबरों के लिए कल तक का इंतजार क्यो आज की खबर अभी पढ़ें
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
|---|---|---|---|
![]() |
Home: Welcome
Search


दुमका में सड़क हादसों की श्रृंखला, स्कूटी सवार युवक गंभीर, कई वाहन पलटे
खतरनाक मोड़ पर स्कूटी सवार युवक घायल, रेफर दुमका। दुमका-गोबिंदपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम करीब 4 बजे नवासार के समीप तीखे मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से पुनू मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में वे मौके पर ही बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया। कारूडीह मोड़ पर कोयला लदा हाइवा पलटा गोपीकांदर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे स्थि
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 251 min read


रामनवमी को लेकर दुमका में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
विभिन्न प्रखंडों में निकाला गया फ्लैग मार्च दुमका। रामनवमी पर्व को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने और नियमों का पालन करने का आग्रह किया। गोपीकांदर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में मार्च गोपीकांदर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत के नेतृत्व में खरौनी बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 251 min read


रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, अलग हादसे में युवक घायल
मधुवन गांव के पास हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र के सोनारायठाड़ी-सहारा रोड पर मधुवन गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 13 वर्षीय किशोर सजल अंसारी की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। किशोर देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के माठाचक गांव का निवासी था और अपने परिजनों के साथ मामा के घर बाराटांड़ जा रहा था। तीन लोग हुए घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 242 min read


शिकारीपाड़ा में अवैध कोयला खदानों पर चला बुलडोजर, पांच खदानें ध्वस्त
हीरापुर चितराकुंडी क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के हीरापुर चितराकुंडी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कोयला खदानों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच खदानों को ध्वस्त कर दिया। इनमें तीन सक्रिय खदानें भी शामिल थीं, जहां अवैध उत्खनन जारी था। अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान मंगलवार को अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम ने खनन निरीक्षक, थाना प्रभारी और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की। इ
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 241 min read


बाइक से नगर परिषद पहुंचे अध्यक्ष, जनसमस्याएं सुनीं; 4 दिन में समाधान का भरोसा
अध्यक्ष ने खुद संभाली व्यवस्था, सीधे सुनी लोगों की शिकायतें दुमका। दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया रविवार को बाइक से कार्यालय पहुंचे और आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा देते हुए 4 दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि नगर परिषद की व्यवस्था को सुधारना उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े मामलों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। शहर में गंदगी, पानी और लाइट की समस्या गंभीर अध्यक्ष ने कहा कि श
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 232 min read


दुमका में हिंदू सम्मेलन, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर दिया गया जोर
दुधानी में आयोजित सम्मेलन में उमड़ा सकल हिंदू समाज दुमका। दुधानी स्थित नेशनल स्कूल खेल मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, स्वामी आत्मानंद पूरी, इंग्लिश मरांडी और अंजना भुवानियां ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गोपाल शर्मा ने एकजुटता और सामाजिक समरसता पर दिया बल सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांत प्रच
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 222 min read


दुमका में वज्रपात और आंधी-तूफान से तबाही, युवक की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त
डिगवाडीह में वज्रपात से युवक की मौत, मवेशियों की भी जान गई दुमका। मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो पंचायत अंतर्गत डिगवाडीह गांव में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वज्रपात की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो मवेशियों की भी जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बेलपाड़ा में पेड़ पर गिरी बिजली से एक गाभिन भैंस और एक बैल की मौत हो गई, वहीं मोतीलाल राय के घर पर ठनका गिरने से उनके 35 वर्षीय पुत्र कन्हैया राय की मौत हो गई। घायल मोतीलाल राय का इलाज चल रहा है। ईद की सुबह जल संकट, शाम को
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 212 min read


भाजपा में अंदरूनी विवाद, जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप
पूर्व सह मीडिया प्रभारी ने दी लिखित शिकायत दुमका। भाजपा के भीतर अंदरूनी विवाद का मामला सामने आया है। पार्टी के पूर्व सह मीडिया प्रभारी ओम केशरी ने जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल पर फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक दुमका सहित पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को लिखित शिकायत दी है। फोन पर अपशब्द और धमकी देने का आरोप शिकायत के अनुसार 19 मार्च 2026 की रात करीब 10:10 बजे रूपेश कुमार मंडल ने अपने मोबाइल नंबर 9934155505 से कॉल
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 211 min read


मर्यादित आचरण करें सीएम हेमंत, राज्य के विकास पर ध्यान दें: रघुवर
फौजदारी नाथ पर जलार्पण कर मांगी सुख-शांति दुमका। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को बासुकीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने फौजदारी नाथ पर जलार्पण कर देश-विश्व की सुख-शांति की कामना की। उनके आगमन पर भाजपा विधायक देवेंद्र कुँवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रशासन की देखरेख में उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। सीएम पर मर्यादित आचरण की दी नसीहत मंदिर परिसर में मीडिया से
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 202 min read


उपाध्यक्ष चुनाव में अलग-थलग पड़े कन्हाई साह, केवल तीन वोटों में सिमटा समर्थन
सर्वसम्मति नहीं बनी, अंतिम समय तक चला जोड़-तोड़ दुमका। नगर परिषद और बासुकीनाथ नगर पंचायत में अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सर्वसम्मति नहीं बन सकी। 27 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद से ही उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही थी, जो अंतिम समय तक जारी रही। कई दौर की बैठकों और प्रयासों के बावजूद किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। कन्हाई साह की कोशिशें रहीं नाकाम वार्ड संख्या 10 के पार्षद कन्हाई प्रसाद साह खुद को झामुमो समर्थित
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 202 min read


दुमका में झामुमो का दबदबा, 15 वोटों से मनोज सिंह की एकतरफा जीत;
दुमका। नगर परिषद अध्यक्ष पद के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सियासी बढ़त कायम हो गई है। दुमका नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह ने बड़ी जीत हासिल की, जबकि बासुकीनाथ नगर पंचायत में रोहित कुमार राउत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मनोज सिंह वार्ड संख्या 20 से लगातार चौथी बार पार्षद बने हैं और इस बार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। मनोज सिंह ने 15 वोटों से कन्हाई प्रसाद को हराया अपर समाहर्ता राजीव कुमार ने बताया कि सर्वसम्मति नहीं बनने पर चुनाव कराया गया, जिसमें
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 202 min read


दुमका नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर आज फैसला, सर्वसम्मति या चुनाव पर टिकी निगाहें
शपथ के बाद होगा उपाध्यक्ष का चुनाव दुमका। दुमका नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर अभिषेक चौरसिया के निर्वाचित होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 20 मार्च को वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद ही उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। पिछले दो सप्ताह से सर्वसम्मति बनाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। मनोज सिंह और कन्हाई प्रसाद साह के बीच सीधा मुकाबला संभव मौजूदा स्थिति को देखते हुए उपाध
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 192 min read


मामूली विवाद में चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार
सिजुआ गांव की घटना से फैली सनसनी दुमका। टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली पंचायत अंतर्गत सिजुआ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गाली-गलौज के विवाद ने लिया हिंसक रूप जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब तीन बजे मंगल पुजहर जंगल से लकड़ी काटकर घर लौटे थे। इसी दौरान उनका भतीजा सुभाष पुजहर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। मंगल पुजहर ने इसका विरोध किया, जिस
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 191 min read


स्कूल में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पारा शिक्षक पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,
उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरना का मामला दुमका। सरैयाहाट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरना में एक पारा शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीती जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा ने कुछ दिन पहले अपने साथ हुई घटना की जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग विद्यालय पहुंच गए। आरोपी शिक्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 181 min read


हिंदू बंटा, हिंदू कटा, इसलिए हिंदू एक रहेः डॉ प्रवीण तोगड़िया,
कहा सरकार और जनता को मिलकर बांग्लादेशियों को भगाना होगा दुधानी में भव्य स्वागत और शहर में निकली शोभा यात्रा दुमका। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का बुधवार को दुमका में भव्य स्वागत किया गया। दुधानी में हिंदू समाज के लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एक शोभा यात्रा निकाली गई, जो यज्ञ मैदान पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। घुसपैठ को लेकर सरकार और जनता से की अपील सभा को संबोधित करते हुए डॉ तोगड़िया ने कहा कि
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 182 min read


लैब टेक्नीशियन छात्र ने किराये के मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या
महुआडंगाल में किराये के मकान में मिली छात्र की लाश दुमका/निज संवाददाता। फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग कर रहे 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआडंगाल स्थित एक किराये के मकान में हुई, जहां छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मधुपुर के बगनाडीह गांव का था निवासी मृतक की पहचान अविनाश कुमार झा के रूप में हुई है, जो देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के बगनाडीह गांव का रहने वाला था। उसके पिता अरविंद कुमार झा
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 171 min read


पंचक में शपथ लेंगे पार्षद व अध्यक्ष, पंचक खत्म होने पर होगा उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण
20 मार्च को शपथ लेंगे दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षद, उपाध्यक्ष का चुनाव भी उसी दिन दुमका। दुमका नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षदों को 20 मार्च को समाहरणालय सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच सभी पार्षदों और अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। वहीं बासुकीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष और 12 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 10:30 से 11 बजे के बीच दुमका के डीआरडीए सभागार में कराया जाएगा। पंचक के बावजूद तय कार्यक
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 162 min read


विधायक के पीए का व्हाट्सऐप हैक कर 1.70 लाख रुपये की ठगी
साइबर ठगों ने व्हाट्सऐप हैक कर मांगी आर्थिक मदद दुमका। दुमका में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी के पीए सावर्ण मृणाल मृदुल उर्फ मिट्ठू झा का व्हाट्सऐप हैक कर दो लोगों से करीब 1 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से परिचित लोगों को आर्थिक मदद के लिए संदेश भेजकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। राजीव रंजन से 75 हजार रुपये की ठगी जानकारी के अनुसार दुमका निवासी राजीव रंजन को मिट्ठू झा के नाम से व्हाट्सऐप नंबर 7004794349 से
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 162 min read


शिकारीपाड़ा में भीषण सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
दुर्गा मंदिर के पास हुआ दर्दनाक हादसा शिकारीपाड़ा/निज संवाददाता। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप स्टोन चिप्स लदे एक हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच 114ए पर हुआ, जहां टक्कर के बाद दोनों युवक हाईवा के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की हुई पहचान मृतकों की पहचान हारून शेख (30) और बाबुर अली शेख (45) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक पश्चिम
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 162 min read


तीखे मोड़ पर कार की टक्कर से लैम्पस प्रबंधक गंभीर रूप से घायल
सिदपहाड़ी पुल के पास हुआ हादसा दुमका। मसलिया थाना क्षेत्र के सिदपहाड़ी पुल के पास तीखे मोड़ पर शनिवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार लैम्पस प्रबंधक अजित कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। वे मसानजोर पंचायत के लैम्पस प्रबंधक बताए जा रहे हैं। तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर जानकारी के अनुसार अजित कुमार मंडल अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सिदपहाड़ी पुल के पास तीखे मोड़ पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 141 min read


7 hours ago2 min read


8 hours ago2 min read


1 day ago1 min read
Home: Blog Post Gallery
Contact
bottom of page





