अंतिम दिन नामांकन का धमाका, अध्यक्ष पद की रेस में कूदे तीन नए दावेदार
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 3 hours ago
- 2 min read

दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन तीन और प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल कर चुनावी मुकाबले को और तीखा बना दिया। अंतिम दिन रवि शंकर मंडल, तड़ित कुमार गोराई और प्रमोद कुमार जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया। रवि शंकर मंडल दुमका रेलवे स्टेशन स्थित कोयला स्टॉकयार्ड से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करते रहे हैं, जिससे उनकी उम्मीदवारी को मुद्दा आधारित दावेदारी माना जा रहा है। अंतिम दिन की सक्रियता ने अध्यक्ष पद की लड़ाई को पूरी तरह खुला और बहुकोणीय बना दिया है।

अध्यक्ष पद पर अब 19 प्रत्याशी मैदान में, मुकाबला हुआ बेहद घमासान
तीन नए नाम जुड़ने के साथ ही दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इससे पहले भी कई चर्चित और पूर्व पदाधिकारी स्तर के चेहरे नामांकन कर चुके हैं, जिससे इस बार का चुनाव सीधी टक्कर से आगे बढ़कर बहुपक्षीय संघर्ष में बदल गया है। तुलना करें तो वर्ष 2018 के चुनाव में महिला आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए केवल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमें से दो ने नाम वापस ले लिया था और पांच के बीच अंतिम मुकाबला हुआ था।

अब संवीक्षा और नाम वापसी पर टिकी नजर, तभी साफ होगा असली चुनावी रण
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 6 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि तय है। इसी प्रक्रिया के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि अंतिम रूप से कौन-कौन प्रत्याशी अध्यक्ष पद के चुनावी दंगल में उतरेंगे। वर्तमान सूची में अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा, बिनोद कुमार लाल, सुमित पटवारी, सतीश कुमार, अंकित गुप्ता, अभिषेक चौरसिया, राधेश्याम वर्मा, अमिता रक्षित, प्रेम भारती, अविनाश दास, रंजीत जायसवाल, विवेक भारती, जितेंद्र कुमार सिंह, केशव कुमार, मनोज कुमार रजक, उदय कुमार सिंह, रवि शंकर मंडल, प्रमोद प्रसाद जायसवाल और तड़ित कुमार गोराई शामिल हैं। मुकाबला अब पूरी तरह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है।

दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
1. अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा,
2. बिनोद कुमार लाल,
3. सुमित कुमार उर्फ सुमित पटवारी,
4. सतीश कुमार
5. अंकित गुप्ता
6. अभिषेक चौरसिया,
7. राधेश्याम वर्मा,
8. अमिता रक्षित,
9. प्रेम भारती,
10 अविनाश दास
11. रंजीत जायसवाल
12. विवेक भारती,
13. जितेंद्र कुमार सिंह,
14. केशव कुमार
15. मनोज कुमार रजक,
16. उदय कुमार सिंह,
17. रवि शंकर मंडल
18. प्रमोद प्रसाद जायसवाल
19. तड़ित कुमार गोराई









Comments