रिश्तों को किया तार-तार: रिश्ते के भाई ने नाबालिग को शादी की नीयत से भगाया
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 1 day ago
- 1 min read

दुमका।
सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में लगने वाले भाई ने ही शादी की नीयत से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की साजिश रच डाली।

पीड़िता की मां द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 5 फरवरी की है। जब वह घर से बाहर गई हुई थी, उसी दौरान गांव के ही भागीरथ दास ने उनकी 16 वर्षीय बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर भगा लिया। इस मामले में बैजनाथ दास और राजेश दास द्वारा सहयोग किए जाने की भी बात सामने आई है।

मामले की जानकारी मिलते ही सरैयाहाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी भागीरथ दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बरामद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी और किशोरी रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं और दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध की चर्चा थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल जारी है।









Comments