top of page
Welcome
खबरों के लिए कल तक का इंतजार क्यो आज की खबर अभी पढ़ें
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
|---|---|---|---|
![]() |
Home: Welcome
Search


स्थापना दिवस पर शक्ति प्रदर्शन, गांधी मैदान में उमड़ी भीड़ से झामुमो ने दिया बड़ा राजनीतिक संदेश
दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन के बाद पहली बार आयोजित झामुमो के 47वें स्थापना दिवस समारोह में दुमका के गांधी मैदान में अभूतपूर्व भीड़ जुटी, जिसे पार्टी ने संथाल परगना में अपने जनाधार और संगठनात्मक ताकत के बड़े प्रदर्शन के रूप में पेश किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में संथाल परगना समेत विभिन्न इलाकों से बसों और अन्य वाहनों के जरिए हजारों कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। भारी जनसमूह की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया। ढोल-नगाड़े और जुलूस के साथ कार्यकर्ताओं का
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 22 min read


दुमका में हुए डबल लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर बदमाश
मसलिया और शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हुई दो लूट की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया और आखिरकार आरोपियों को दबोच लिया गया। फेरी व्यवसायी को चाकू दिखाकर लूटा, विरोध पर किया हमला 29 जनवरी 2026 को शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के केंदपहाड़ी मोड़ के पास सुनसान जगह पर तीन बाइक सवार अपराधियों
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 22 min read


गिरजाघर गए परिवार का घर बना आग का गोला, मिनटों में सब कुछ खाक
गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खेड़ीबाड़ी गांव के चर्च टोला में रविवार सुबह एक भीषण आगलगी की घटना में एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। गृहस्वामी विजय सोरेन के अनुसार वे सुबह करीब 8 बजे पूरे परिवार के साथ गिरजा प्रार्थना के लिए गए थे। इसी दौरान घर की दिशा से धुआं उठता देख लोग दौड़ते हुए पहुंचे तो मकान धू-धू कर जल रहा था। आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी, धान, सरसों, नकदी समेत लाखों की संपत्ति स्वाहा इस आगलगी में एक स्कूटी, करीब 40 किलो सरसों, 4 क्विंटल
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 21 min read


कालिका बस की रफ्तार बनी काल, स्कूटी को घसीटते ले गई दो किलोमीटर
दुमका–हंसडीहा मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के लकड़ा पहाड़ी गांव के पास रविवार सुबह करीब नौ बजे एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। भागलपुर से दुर्गापुर जा रही कालिका बस ने दुमका की ओर से आ रही लूना स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद भी नहीं रुकी बस, घसीटते ले गया चालक टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने बस रोकने के बजाय स्कूटी को करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए महारो गांव त
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 12 min read


झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47वां स्थापना दिवस : खलेगी शिबू सोरेन की कमी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन होंगे शामिल
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के झंडो, शिबू, बसंत व हेमंत सोरेन के फ्लैक्स से पटा शहर दुमका। दुमका के गांधी मैदान में 2 फरवरी को आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वां स्थापना दिवस समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। संथाल परगना के 18 सीटों में से 17 सीटों पर झामुमो एवं गठबंधन दलों कब्जा है और राज्य में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार का हेमंत सोरेन नेतृत्व कर रहे हैं। बस एक कमी है कि झामुमो अध्यक्ष दिशोम गुरू शिबू सोरेन झारखण्ड दिवस में मौजूद नहीं रहेंगे क्योंकि 2025 में उनका निधन
SANTHAL PARGANA KHABAR
Feb 14 min read


बासुकीनाथ में पति–पत्नी आमने-सामने, सियासी पंडित चौंके
नगर पंचायत बासुकीनाथ में नामांकन के तीसरे दिन सबसे चौंकाने वाली तस्वीर वार्ड नंबर–8 से सामने आई, जहां पति–पत्नी ने एक ही वार्ड से पार्षद पद के लिए नामांकन कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए। राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने एक ही वार्ड से चुनाव लड़ने का ऐलान कर नगर पंचायत में खलबली मचा दी है। सभी 12 वार्डों के लिए कुल आठ उम्मीदवारों द्वारा नाजिर रसीद कटाए जाने के बीच इस अनोखी दावेदारी ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अध्यक्ष पद पर सन्नाटा, तीसरे दिन भी नहीं आया कोई ना
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 311 min read


नशे में धुत युवक का सीएचसी में तांडव, गार्ड ने रोका तो डंडे से पीटा, कमरे में किया बंद
गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब नशे में धुत एक युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुई इस घटना से स्वास्थ्यकर्मी और मरीज दहशत में आ गए। युवक ने न केवल अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, बल्कि ड्यूटी पर तैनात नाइट गार्ड के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। ड्यूटी पर तैनात नाइट गार्ड शिव सोरेन ने बताया कि करीब रात नौ बजे वह गार्ड रूम में कपड़े लेने गया था, तभी युवक ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। शोर मचाने पर अन्य कर्मिय
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 312 min read


हिजला मेला में बैनर, पोस्टर व स्मारिका संताली भाषा की ओल चिकी लिपि में भी छापने की मांग
दुमका, 30 जनवरी 2026 : राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव–2026 में उपयोग होने वाली प्रचार सामग्री को संताली भाषा की ओल चिकी लिपि में भी प्रकाशित करने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। पारसी आ़रीचा़ली मरांङ बुरू आखड़ा, संताल एसोसिएशन फॉर अवेयरनेस एंड रिफॉर्म, दिसोम मरांग बुरु युग जाहेर अखड़ा, दिसोम मरांग बुरु संताली अरिचली आर लेगचार अखड़ा, मरांग बुरु अखड़ा, ऑल चिकी हुल बैसी, सामाजिक जागरूकता युवा संगठन (मसलिया), आदिवासी युवा संगठन
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 302 min read


राणा सांगा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
दुमका। आज राणा सांगा के बलिदान दिवस के अवसर पर वीर कुंवर सिंह चौक स्थित पगला बाबा मंदिर के प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राणा सांगा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। राणा सांगा, जिनका पूरा नाम महाराणा संग्राम सिंह सिसोदिया था, मेवाड़ (राजस्थान) के महान शासक और वीर योद्धा थे। उनका जन्म 12 अप्रैल 1482 ई. में हुआ था। वे महाराणा कुम्भा के पौत्र एवं राणा रायमल के पुत्र थे। भारतीय इति
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 302 min read


मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दूसरे घायल युवक की भी मौत
दुमका। हंसडीहा–दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा स्थित कृषि प्रजनन केंद्र के समीप हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक डुमरजोर गांव निवासी बंधन कुमार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इसी दुर्घटना में उनके साथी जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो चुकी थी। दो युवकों की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर गुरुवार सुबह जितेंद्र कुमार सिंह और बंधन कुमार बाइक से देवघर स्थित एम्स अस्पताल इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान विपरी
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 302 min read


दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद: दावेदारों की बाढ़, चुनावी मुकाबला हुआ तीखा
अध्यक्ष पद की दौड़ में रिकॉर्ड दावेदारी, 17 नामांकन पत्र खरीदे गए दुमका। नगर निकाय चुनाव में दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, लेकिन नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। दो दिनों में कुल 17 अभ्यर्थियों ने नाजिर रसीद कटवाकर नामांकन पत्र खरीदे हैं, जिससे अध्यक्ष पद की लड़ाई बेहद रोचक और बहुकोणीय होती नजर आ रही है। दूसरे दिन भी बढ़ी उम्मीदवारों की कतार, नए नाम सामने आए शुक्रवार
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 302 min read


चार पूर्व वार्ड पार्षदों व संबंधियों के चुनाव मैदान में आने से दिलचस्प हुआ वार्ड नंबर 10 का चुनाव
दुमका नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर–10 का मुकाबला सबसे दिलचस्प होता नजर आ रहा है। चार पूर्व वार्ड पार्षदों और उनके संबंधियों के मैदान में उतरने से यह वार्ड राजनीतिक रणभूमि में बदल गया है। पुराने दावेदारों के साथ नए चेहरे भी ताल ठोक रहे हैं, जिससे यहां मुकाबला बेहद कांटे का होने के संकेत मिल रहे हैं। पूर्व पार्षद जहांगीर आलम ने किया पहला नामांकन नामांकन के दूसरे दिन वार्ड नंबर–10 से पूर्व वार्ड पार्षद जहांगीर आलम ने पहला नामांकन दाखिल कर चुनावी माहौल गरमा दिया। केसरिया कुरता
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 302 min read


एसकेएमयू में परीक्षा व्यवस्था पर बड़ा फैसला, कॉलेजों की लापरवाही पर शो-कॉज, प्राचार्यों पर कार्रवाई तय
दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कुलपति कुनुल कंदीर ने की। बैठक में लगभग 20 एजेंडों पर चर्चा कर नियम और अधिनियम के अनुरूप कई अहम निर्णय लिए गए, जिनमें परीक्षा प्रक्रिया को सख्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सीबीसीएस नियम लागू, पाठ्यक्रम परिणाम पर स्पष्ट निर्णय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के संथाली विभाग में संचालित संथाल कल्चर स्टडी पाठ्यक्रम का परिणाम सीबीसीएस रेगुले
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 302 min read


13 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा राजकीय हिजला मेला
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय हिजला मेला के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला की तिथि में संशोधन करते हुए आगामी 13 से 20 फरवरी तक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। पहले हिजला मेला का आयोजन 20 से 27 फरवरी तक निर्धारित किया गया था पर नगर निकाय का चुनाव 27 फरवरी को तय किये जाने के कारण तिथि को बदलना पड़ा। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक तैयारियों
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 291 min read


बाइक से इलाज कराने जा रहे युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर एक की मौत, दूसरा गंभीर
दुमका। हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा स्थित कृषि प्रजनन केंद्र के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मृतक की पहचान गोविंदपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक डुमरजोर गांव निवासी कुंदन कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से इलाज कराने देवघर एम्स जा रहे थे। जैसे ही
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 291 min read


दुमका नगर निकाय चुनाव: आज दिनभर
नगर निकाय चुनाव: पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन अभिषेक चौरसिया, अजय कुमार झा, राधेश्याम वर्मा, अमिता रक्षित, विनोद कुमार लाल, प्रेम भारती, अविनाश दास एवं रंजीत जायसवाल ने लिया नामांन पत्र दुमका में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि, नाजिर रसीद कटवाकर नाम निर्देशन पत्र लेने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों क
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 293 min read


दुमका में साहित्यकारों का संगम, डॉ. शंकर मोहन झा को मिला ‘सतीश स्मृति सम्मान
डॉ. यू.एस. आनंद को विशेष सम्मान, रिंकू मोदी को चंपा देवी स्मृति पुरस्कार दुमका में साहित्य का महाकुंभ, विचार, सम्मान और कविता का संगम दुमका में स्वर्गीय सतीश चंद्र झा की 97वीं जयंती के अवसर पर सतीश स्मृति मंच द्वारा भव्य विचार गोष्ठी, सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्य, कला और बौद्धिक जगत के प्रमुख हस्तियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जबकि मंच की गतिविधियों पर स्वागत भाषण के माध्यम से साहित्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 292 min read


दुमका में मेट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में तीन फरवरी से प्रारंभ होने वाली वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने जानकारी दी कि माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 59 परीक्षा केंद्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 292 min read


नेटवर्क फेल, राशन व्यवस्था बेबस
मसलिया प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण एक बार फिर गंभीर नेटवर्क संकट की चपेट में आ गया है। सरकार द्वारा फोरजी ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराने के बावजूद जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है। कुंजबोना पंचायत के गम्हरा गांव में झारखंड स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित जन वितरण दुकान में नेटवर्क नहीं मिलने के कारण वितरण व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुले मैदान में वजन, पत्थर बना सहारा नेटवर्क नहीं मिलने पर डीलर क
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 281 min read


दुमका में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की आमने-सामने टक्कर
साहेबगंज–गोविंदपुर मुख्य पथ पर मसलिया थाना क्षेत्र के गोटीडीह मोड़ के समीप देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हीरो स्प्लेंडर बाइक दुमका की ओर से आ रही थी, जबकि विपरीत दिशा से पल्सर बाइक तेज गति से आ रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। घायलों की पहचान, एंबुलेंस से दुमका रेफर दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 282 min read


13 hours ago2 min read


15 hours ago2 min read


2 days ago1 min read
Home: Blog Post Gallery
Contact
bottom of page





