सुबह-सुबह चार लाशें पहुंचीं अस्पताल, दुमका में दहला देने वाला मंजर
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Feb 11
- 1 min read

दुमका के पीजेएमसी अस्पताल में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पोस्टमार्टम के लिए एक साथ चार शव लाए गए। अस्पताल परिसर में अचानक बढ़ी हलचल से लोग सन्न रह गए। इनमें से दो शव मां–बेटी के बताए जा रहे हैं, जिनकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है और मामला हत्या से जुड़ा माना जा रहा है। एक ही सुबह में चार शव पहुंचने से पूरे शहर में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया।

कटनिया गांव के पास भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत
दुमका–भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के कटनिया गांव के पास देर रात करीब दो बजे भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भैरोपुर गांव निवासी कारण लायक (19 वर्ष) और कटनिया गांव निवासी सोनू कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है।

तीसरा युवक जिंदगी से जूझ रहा, रात के सफर पर बना रहस्य
इस हादसे में एक अन्य युवक टमटम मुसुप गंभीर रूप से घायल हुआ है, जो जामा थाना क्षेत्र के मोहुलबना गांव का रहने वाला बताया गया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और सिटी स्कैन के लिए ले जाया गया, जहां समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था। रात दो बजे तीनों युवक कहां से आ-जा रहे थे, इसे लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




Comments