top of page
Welcome
खबरों के लिए कल तक का इंतजार क्यो आज की खबर अभी पढ़ें
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
|---|---|---|---|
![]() |
Home: Welcome
Search


सरस्वती पूजा मेला में खूनी संघर्ष, युवक पर टांगी से जानलेवा हमला
रामगढ़ थाना क्षेत्र के कांजो पंचायत अंतर्गत सिमरा हटिया में सरस्वती मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दो पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज और विवाद हुआ, जिसके बाद आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर टांगी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सीने और पीठ पर ताबड़तोड़ वार, हालत नाजुक हमले में घायल युवक की पहचान शिवा मंत्री के रूप में हुई है। आरोप है कि सुशील दास, पलटू दास समेत अन्य लो
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 281 min read


चुनावी मैदान में उतरने से पहले बैंक खाता अनिवार्य, खर्च पर कड़ी निगरानी
नगर निकाय चुनाव 2026 में दुमका और बासुकीनाथ में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए नामांकन से एक दिन पूर्व चुनाव खर्च हेतु विशेष बैंक खाता खोलना अनिवार्य कर दिया गया है। नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों को अपने खर्च का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत करना होगा। चुनाव खर्च की सीमा दुमका नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 6 लाख रुपये और वार्ड पार्षद के लिए 1.5 लाख रुपये तय की गई है, जबकि बासुकीनाथ नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 5 लाख रुपये और वार्ड सदस्य के लिए
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 282 min read


नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं
शपथ पत्र अनिवार्य, संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा जरूरी दुमका नगर परिषद और नगर पंचायत बासुकीनाथ के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नगर निकाय चुनाव की औपचारिक शुरुआत हो गई है। 29 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 6 फरवरी को नाम वापसी, 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन, 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी। 28 फरवरी तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों को निर्धा
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 283 min read


रोज़गार के अभाव में आदिवासी मजदूरों का पलायन तेज
दुमका। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी महिला और पुरुष मजदूर रोज़गार की तलाश में पश्चिम बंगाल की ओर पलायन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के दिन भी मजदूरों का गांव छोड़कर बाहर जाना क्षेत्र की गंभीर सामाजिक-आर्थिक स्थिति को उजागर करता है। गांवों में काम के अवसरों की कमी के कारण मजबूर ग्रामीण परिवार पलायन को ही जीवन यापन का एकमात्र रास्ता मान रहे हैं। बिना पंजीकरण और दस्तावेज़ के मजदूरों का पलायन दुमका। चिंताजनक पहलू यह है कि पलायन कर र
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 272 min read


सरस्वती पूजा विसर्जन में हुड़दंग, पुलिस पर हमला
दुमका। सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दुमका में कानून-व्यवस्था भंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। नगर निकाय चुनाव से पहले पूजा समितियों को मिले भारी चंदे के कारण प्रतिबंध के बावजूद कई स्थानों पर डीजे के साथ विसर्जन किया गया, जिससे शहर में कहीं हंगामा, कहीं मारपीट और कहीं हुड़दंग की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी और पहली बार नगर थाना पुलिस ने डीजे भी जब्त किया। सरकारी कार्य में बाधा, सड़क पर अराजकता नगर थाना क्षेत्र में विसर्जन के दौ
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 272 min read


चुनाव की घोषणा के साथ ही दुमका में आदर्श आचार संहिता लागू
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा दुमका नगर परिषद के 21 व बासुकीनाथ नगर पंचायत के 12 वार्ड के लिए होगा चुनाव दुमका। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका आम चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही दुमका जिले में चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है और 27 जनवरी से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। जिले के अंतर्गत दुमका नगर परिषद और बासुकीनाथ नगर पंचायत में चुनाव कराए जाएंगे, जहां अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का प्रत्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 272 min read


दुमका में अध्यक्ष पद की जंग, युवा सुमित पटवारी ने बिगाड़ा दिग्गजों का गणित
सेवा और प्रबंधन के मॉडल के साथ मैदान में सुमित पटवारी दुमका। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही दुमका का सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है और 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर राजनीतिक हलचल अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इस बार दुमका नगर परिषद का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि 2008 से 2018 तक लगातार तीन चुनावों में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित रहने के बाद पहली बार यह पद अनारक्षित हुआ है, जिससे पुरुष प्रत्याशी भी मैदान में उतर आए हैं और मुकाबला बेहद रोचक बन गया है। अनु
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 272 min read


₹100 के विवाद में हत्या, युवक को पत्थर और लोहे से कुचलकर मार डाला
दुमका। मसलिया थाना क्षेत्र में मामूली पैसों के विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मसलिया थाना कांड संख्या 05/26, दिनांक 25.01.2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को वादी कुबराज बास्की ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। चचेरे भाई ने कबूला अपराध, पैसे के हिसाब
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 262 min read


गणतंत्र दिवस पर दुमका में ऐतिहासिक नियुक्ति, 293 चौकीदारों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
दुमका। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समाहरणालय सभागार में नवनियुक्त चौकीदारों के नियुक्ति पत्र वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक बसंत सोरेन, विधायक लुईस मरांडी और जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। पंचायतों के संरक्षक बनेंगे चौकीदार, विकास में निभाएंगे अहम भूमिक
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 262 min read


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा सीएम सैर-सपाटे के लिए गए हैं विदेश!
दुमका। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दुमका दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोलते हुए उनके विदेश दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवेश के लिए नहीं, बल्कि सरकारी खजाने से सैर-सपाटे के लिए विदेश गए हैं, क्योंकि यदि दौरा निवेश के उद्देश्य से होता तो मंत्रियों की भी सहभागिता होती। आदित्य साहू पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दुमका पहुंचे, जहां देवघर सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किय
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 252 min read


साहित्यकार नीलोत्पल मृणाल के साथ उनके पुस्तक ‘विश्वगुरु’ पर साहित्यिक संवाद
दुमका। वन विश्राम गृह में युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित समकालीन कथाकार नीलोत्पल मृणाल के साथ आयोजित विशेष बुक बैठक एवं साहित्यिक संवाद कार्यक्रम में साहित्य, समाज और समकालीन यथार्थ पर गंभीर विमर्श हुआ। शांत प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यप्रेमी पाठक, युवा लेखक, शिक्षाविद, शोधार्थी और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन दुमका के साहित्यिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण चर्चा का केंद्र बन गया। उपन्यास ‘विश्वगुरु’ के सामाजिक-राज
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 252 min read


ऐतिहासिक होगा दुमका पुलिस लाइन का इस बार गणतंत्र दिवस समारोह
दुमका। झारखंड गठन के 25 वर्षों बाद पहली बार ऐसा अवसर आएगा जब दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री, मंत्री या प्रमंडलीय आयुक्त नहीं, बल्कि दुमका के उपायुक्त अभिजीत कुमार सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे और आयुक्त पद के रिक्त रहने के कारण यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिससे इस बार उपराजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस समारोह का केंद्र जिला प्रशासन रहेगा। राजभवन से पुलिस लाइन तक विशेष कार्यक्रम, शहीदों को श्र
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 252 min read


झामुमो खेमे में अध्यक्ष पद को लेकर घमासान, तीन दावेदार आमने-सामने
दुमका नगर परिषद चुनाव में भाजपा के साथ-साथ झामुमो खेमे में भी अध्यक्ष पद के समर्थन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। झामुमो समर्थित माने जा रहे तीन प्रमुख चेहरे—अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा, अभिषेक चौरसिया और राजेश राउत—चर्चा के केंद्र में हैं, जिससे पार्टी के भीतर समर्थन की रणनीति सबसे बड़ा सवाल बन गई है। तीनों दावेदारों की सक्रियता ने यह संकेत दे दिया है कि झामुमो खेमे में भी अध्यक्ष पद की लड़ाई निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रही है। मिक्की झा बनाम संगठन, जनता के प्रत्याशी का दाव
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 232 min read


नगर निकाय चुनाव 2026: भाजपा समर्थन की जंग, अध्यक्ष पद बना रणनीति का अखाड़ा
दुमका। 2026 के नगर निकाय चुनाव भले ही दलगत आधार पर नहीं लड़े जाएंगे, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख दलों का समर्थन हासिल करने की होड़ तेज हो गई है। खासकर भाजपा के भीतर प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी और अंदरूनी रणनीति राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गई है। सूत्रों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर चार नाम पार्टी नेतृत्व को भेजे गए हैं, जिससे साफ है कि अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के भीतर प्रतिस्पर्धा अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। चार दावेदार मैदान में, अमिता रक्षित
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 232 min read


तिलकोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, बासुकीनाथ में ऐतिहासिक भीड़
दुमका। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बाबा बासुकीनाथ की नगरी में भोलेनाथ के तिलकोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां 85 हजार से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। मिथिलांचल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारों, शंख-डमरू, भजन और कीर्तन से मंदिर परिसर से लेकर पूरी देवनगरी भक्तिमय हो उठी, वहीं विद्यापति रचित भजन, वैवाहिक गीत और मिथिला लोकगीतों ने तिलकोत्सव को भक्ति और
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 232 min read


सांप्रदायिक नफरत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, दो युवक गिरफ्तार
दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ और घृणास्पद वीडियो जारी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिवतल्ला गांव निवासी नईम अंसारी की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने देवदाहा गांव निवासी संतोष राय और चंदनगढ़िया गांव निवासी भीम राय को आरोपी बनाया है। शिकायत में कहा गया था कि वीडियो में मुस्लिम समाज के खिलाफ हिंसा भड़काने जैसी बातें कही गई हैं, जिससे क्षेत्र में गंभीर विधि-व्यवस्था की समस्या उत
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 222 min read


कड़ाके की ठंड में सड़क पर जिंदगी, दुधमुंहे बच्चे के साथ भटक रही महिला
हंसडीहा क्षेत्र में जारी शीतलहरी के बीच एक अज्ञात महिला दुधमुंहे बच्चे के साथ पिछले कई दिनों से सड़क पर भटक रही है। महिला की पहचान और उसका पता अब तक नहीं चल सका है। ठंड से बचने के लिए वह कभी हनुमान मंदिर परिसर तो कभी दुकानों के बरामदे को अपना आशियाना बनाकर रात गुजारने को मजबूर है। स्थानीय दुकानदार मानवता के नाते उसे भोजन तो दे रहे हैं, लेकिन ठंड में मासूम बच्चे की सुरक्षा और देखभाल को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल, मदद को नहीं पहुंचा कोई तंत्र कड़ाके
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 222 min read


तेज रफ्तार ट्रक ने ली मछुआरे की जान, मौके पर दर्दनाक मौत
दुमका–सिउड़ी मुख्य पथ पर मसानजोड़ पुराना थाना के समीप ढलान पर मंगलवार को एक धान से लदे ट्रक की चपेट में आने से मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई। प्रतिदिन की तरह मसानजोड़ डैम के जलाशय में मछली पकड़ने जा रहे 52 वर्षीय विवेक बाकती को तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस की बाइक भी चपेट में, चालक मौके से फरार हादसे के दौरान मसानजोड़ थाना में पदस्थापित एएसआई किशोर कुमार रजक की स
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 211 min read


अपहरण की झूठी सूचना से टूटा साइबर ठगी का जाल, सरैयाहाट में बड़ा खुलासा
सरैयाहाट थाना क्षेत्र में 19 जनवरी की शाम एक युवक के अपहरण की सूचना के बाद पुलिस को साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली। नाविर दास द्वारा थाना में दी गई सूचना के अनुसार उनका 19 वर्षीय पुत्र निरंजन दास को टाटा पंच कार से जबरन ले जाया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस जब कोठिया गांव पहुंची तो संदिग्ध टाटा पंच कार (JH15AE-3306) रोशन शर्मा के घर के सामने खड़ी मिली, जिसमें रोशन शर्मा और हिरो रजक बैठे हुए पाए गए। पूछताछ में मामला साइबर ठगी से जुड़
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 212 min read


दुमका के आउटडोर स्टेडियम में ऐतिहासिक सामूहिक विवाह, 250 जोड़े बने जीवनसाथी
सरना और ईसाई रीति से विवाह, जनप्रतिनिधियों की मजबूत मौजूदगी दुमका के आउटडोर स्टेडियम में संथाल परगना प्रमंडल के लिए सामाजिक बदलाव की दिशा में एक ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वर्षों से बिना वैवाहिक बंधन के साथ रह रहे लगभग 250 जोड़ों ने संथाल सरना एवं ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर सामाजिक मान्यता प्राप्त की। यह आयोजन सांसद नलिन सोरेन एवं जिला परिषद अध्यक्ष जायस बेसरा के प्रयास से संपन्न हुआ, जिसका उद्घाटन सांसद नलिन सोरेन ने दीप प्रज्वलन कर किया,
SANTHAL PARGANA KHABAR
Jan 211 min read


15 hours ago2 min read


16 hours ago2 min read


2 days ago1 min read
Home: Blog Post Gallery
Contact
bottom of page





