top of page
Welcome
खबरों के लिए कल तक का इंतजार क्यो आज की खबर अभी पढ़ें
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
|---|---|---|---|
![]() |
Home: Welcome
Search


हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, मौत को लेकर बना सस्पेंस
रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव दुमका। हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन पर शनिवार को रेलवे ट्रैक से दो युवकों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बभनखेता और चोरबटीया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर मिले शव बताया जा रहा है कि दोनों शव करीब 1 किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। प्रारंभिक तौर पर दोनों युवकों की मौ
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 142 min read


बलराम यादव हत्याकांड की जांच तेज, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटनास्थल पहुंचकर एसपी ने लिया हालात का जायजा दुमका। हंसडीहा थाना क्षेत्र के आलूबरा गांव निवासी बलराम यादव हत्याकांड की जांच तेज कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जांच में जुटी एसआईटी टीम भी मौके पर मौजूद रही। एसआईटी को जल्द खुलासा करने का निर्देश निरीक्षण के दौरान एसपी ने जांच से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली और जांच टीम को निर्देश दिया कि मा
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 142 min read


मंडप से पहले दूल्हा हुआ फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन दर्जन बारातियों को बनाया बंधक
शादी की खुशियां बदलीं तनाव में दुमका। रामगढ़ प्रखंड के मजडीहा गांव में शादी की खुशियां उस समय तनाव में बदल गईं जब मंडप तक पहुंचा दूल्हा विवाह से पहले ही अचानक फरार हो गया। शहनाई की गूंज के बीच मंडप पर बैठी दुल्हन को अंततः शादी का जोड़ा उतारना पड़ा। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बन गया। देवघर से आई थी बारात जानकारी के अनुसार मजडीहा गांव निवासी अरविंद ठाकुर की बेटी की शादी देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के मोहबंदिया गांव निवासी राम भरोशा ठाकुर, पिता स्व. जयदेव ठाकुर
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 141 min read


दुमका में राष्ट्रीय महिला आयोग की 100वीं जनसुनवाई, 24 मामलों की हुई सुनवाई
“राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजन दुमका। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में दुमका में “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 100वीं जनसुनवाई आयोजित की गई। उनके दुमका पहुंचने पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान और डीएसपी इकूड डूंगडूंग ने स्वागत किया। इसके बाद अध्यक्ष, अन्य सदस्यों, डीडीसी और जनसुनवाई में शामिल दो महिलाओं ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। देशभर से आने वाली शिकायतों के समाधान की पहल इस अवसर पर व
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 142 min read


बसबेरवा पुल के नीचे मिला युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका
शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी हंसडीहा–रामगढ़ मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के बसबेरवा पुल के नीचे गुरुवार को एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आलूबरा गांव के बलराम यादव के रूप में बाद में शव की पहचान आलूबरा गांव निवासी बलराम यादव, पिता सुदर्शन यादव के रूप में हुई। बताया गया कि बलराम यादव हंसड
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 132 min read


दुमका नगर परिषद में सफाई व्यवस्था बड़ी चुनौती, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की नहीं है व्यवस्था
सफाई कर्मियों की कमी और आधारभूत ढांचे का अभाव, दुमका। दुमका नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के सामने शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। नगर परिषद में सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त आधारभूत ढांचा और संसाधनों की कमी है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में बताया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 196 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक वार्ड में दो झाड़ूदर, दो ठेला से कूड़ा संग्रह करने वाले और दो नाली सफाई कर्मि
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 113 min read


गोलीकांड के विरोध में दुमका से बस सेवा ठप, प्रशासन के आश्वासन पर रात 12 बजे के बाद परिचालन बहाल
300 बसों का परिचालन रहा बंद, बाजार और दुकानें भी प्रभावित दुमका। संथाल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरूण सिंह पर हुए फायरिंग मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में मंगलवार को दुमका के अटल बिहारी वाजपेयी बस पड़ाव से बस सेवा पूरी तरह ठप रही। इस दौरान झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों के लिए चलने वाली लगभग 300 छोटी-बड़ी बसों और यात्री वाहनों का परिचालन बंद रहा। बस सेवा ठप रहने से दुमका बाजार का कारोबार भी प्रभावित हुआ और बस स्टैंड तथा मैक्सी स्
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 102 min read


आरक्षित वार्ड से निर्वाचित पार्षद के जाति प्रमाण-पत्र की जांच की मांग
राज्य निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत दुमका। नगर परिषद दुमका के वार्ड संख्या-07 (आरक्षित सीट) से निर्वाचित सदस्य दीपा दास के जाति प्रमाण-पत्र की वैधता को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से जांच की मांग की गई है। इस संबंध में पूर्व वार्ड पार्षद और इस चुनाव में उसी वार्ड से प्रत्याशी रही कृष्णा देवी ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी, झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की अपील की है। सरकारी दिशा-निर्देशों का हवाला देकर उठाया सवाल आवेदन में कहा गया है कि झारखंड
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 92 min read


गोलीकांड के विरोध में 10 मार्च से दुमका से बस सेवा अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
बस परिचालन बंदी पर अरुण सिंह का बयान, प्रशासन और एसपी पर लगाए गंभीर आरोप दुमका। डीआईजी कार्यालय के सामने हुए गोलीकांड के 15 दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से विभिन्न संगठनों में आक्रोश बढ़ गया है। संताल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को दुमका बस स्टैंड में विभिन्न संगठनों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए 10 मार्च की सुबह से दुमका से बसों का परिचालन अनिश्च
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 92 min read


फोन-पे से पैसे ट्रांसफर कराने के बाद युवती की हत्या, कुएं से बरामद हुआ शव
एक लाख रुपये के लालच में रची गई हत्या की साजिश दुमका। पैसे के लालच में एक युवती की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक जागेश्वर मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने बागझोपा गांव के एक कुएं से 28 वर्षीय सरोधनी हेम्ब्रम का शव बरामद किया है। काम का बहाना बनाकर सुनसान जगह पर बुलाया मिली जानकारी के अनुसार मृतका सरोधनी हेम्ब्रम टीकापहाड़ी गांव की रहने वाली थी और आरोपी युवक भी उसी गा
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 92 min read


डीएमएफटी फंड से दुमका में विकास कार्य तेज, तीन एंबुलेंस खरीदने और 61 स्कूलों में चहारदीवारी बनाने का निर्णय
डीएमएफटी योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएमएफटी के माध्यम से जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि डीएमएफटी से संचालित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। पूरा हुए कार्यों को जल्द विभागों क
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 72 min read


दुमका में एंबुलेंस सेवा और राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा, डीसी ने दिए कड़े निर्देश
108 एंबुलेंस सेवा को मजबूत बनाने पर जोर दुमका। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा आम लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा है, इसलिए इसकी व्यवस्था सुचारू और प्रभावी रूप से संचालित होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो सके। सभी एंबुलेंस में जीपीएस लगाने
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 72 min read


एनएच-133 पर भीषण हादसा : मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत
दिग्घी गांव के पास देर शाम हुआ दर्दनाक सड़क हादसा दुमका। नेशनल हाईवे-133 पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव के समीप शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों व्यक्ति मिनी ट्रक के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। देवघर से आ रहा मिनी ट्रक, सामने से टकराई बाइक मिली जानकारी के अनुसार देवघर की ओर से चावल लोड कर एक मिनी ट्रक हंसडीहा की दिशा में जा
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 72 min read


रांची के तारामंडल से भी अधिक आधुनिक होगा दुमका का तारामंडल
जापान के तकनीशियन कर रहे अत्याधुनिक उपकरणों की इंस्टॉलेशन झारखंड की उपराजधानी दुमका में जल्द ही अत्याधुनिक डिजिटल तारामंडल (प्लैनेटोरियम) शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जापान से आई तकनीशियनों की टीम यहां आधुनिक प्रोजेक्टर सहित अन्य उपकरणों की इंस्टॉलेशन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार तारामंडल में लगाए जा रहे उपकरण जापान की प्रसिद्ध कंपनी कोनिका-मिनोल्टा द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि इस परियोजना का निर्माण झारखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (JCST) के सहयोग से दुमका
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 72 min read


दुमका की सुदीपा दत्ता ने UPSC में 41वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास
साधारण परिवार की बेटी ने किया दुमका का नाम रोशन दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही दुमका में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। मूल रूप से दुमका के कुमड़ाबाद की रहने वाली सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में पोस्टमास्टर हैं, जबकि उनकी मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं। वर्तमान में उनका परिवार एलआईसी कॉलोनी में रहता है। साधारण प
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 62 min read


शहर की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की विशेष बैठक
एसपी-एसडीओ की संयुक्त अध्यक्षता में चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक दुमका शहर में बढ़ती जाम की समस्या और अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एसपी पीतांबर सिंह खेरवार और एसडीओ कौशल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने, बाजार क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 62 min read


दूबे मंदिर के पास दिखा दूधिया खरिस सांप, युवती ने किया रेस्क्यू
फन उठाए करीब चार फीट लंबे विषधर को देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत मसानजोर पंचायत के सीताकोहबर गांव स्थित बाबा दूबे मंदिर के पास शुक्रवार की देर दोपहर उस समय अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मंदिर के समीप झाड़ियों के बीच एक विषधर दूधिया खरिस सांप दिखाई दिया। करीब चार फीट लंबे इस सांप ने जैसे ही फन उठाकर फुफकार भरी, आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मंदिर के पास ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। कई लोग द
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 62 min read


होटल सिटी गार्डन में छापेमारी, मंटू ओझा और राहुल राज गिरफ्तार
दुमका। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार 03 मार्च 2026 को होटल सिटी गार्डन में पुलिस ने छापेमारी कर वांछित अभियुक्त मंटू ओझा उर्फ आदित्य कुमार और उसके एक सहयोगी राहुल राज को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान दोनों ने पुलिस टीम को देखकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों को दबोच लिया। तीन थाना की पुलिस ने की कारवाई एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि 22 फरवरी को दुमका शहर के शिव सुन्दरी रोड में मारपीट की घटना हुई थी
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 32 min read


घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेवाडीह गांव में 22 वर्षीय मो. राजा का शव उसके ही घर के आंगन में पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया गया कि शव पानी की रबर पाइप के सहारे झूलता पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक जेसीबी में हेल्पर का काम करता था और उसके पिता दुमका शहर में मौलाना का कार्य करते हैं। रात में फोन आने के बाद निकला था बाहर परिजनों के अनुसार मो. राजा रात में अपनी मां के साथ सोया था। देर रात उसके मोबाइल पर एक फोन आया, जिसके बाद वह घर
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 31 min read


भागवत कथा के दौरान कथावाचक से लूट की वारदात
दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता गम्हरिया में भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। धनबाद जिले के मैथन थाना क्षेत्र के पोयलाडीह निवासी 28 वर्षीय दयाल लोहार, जो पेशे से बंगला भाषी कथावाचक हैं, अपने मामा प्रदीप थानदार के साथ निमंत्रण पर कथा वाचन के लिए पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे लघुशंका के लिए पंडाल से बाहर जाने पर दो पल्सर बाइक पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और गर्दन पर चाकू सटाकर जान से मारने की धमकी दी। सुनसान मैदान में
SANTHAL PARGANA KHABAR
Mar 21 min read


8 hours ago2 min read


10 hours ago2 min read


1 day ago1 min read
Home: Blog Post Gallery
Contact
bottom of page





