top of page

कोल ब्लॉक सर्वे के दौरान कंपनी कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, मारपीट कर माथा फोड़ा

दुमका। शिकारीपाड़ा प्रखंड के बादलपाड़ा क्षेत्र में कोल ब्लॉक के भूमि सर्वेक्षण के लिए पहुंचे हरियाणा पावर कंपनी के तीन कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सोमवार शाम ड्रिलिंग कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कर्मियों को घेर लिया।

ग्रामसभा की अनुमति नहीं लेने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के सर्वे कार्य शुरू किया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। इसी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कर्मियों को जाने से रोक दिया।

प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर एवं थाना प्रभारी अमित लकड़ा मौके पर पहुंचे और दो कर्मियों को छुड़ा लिया, जबकि एक कर्मी को ग्रामीणों ने रोके रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया।

देर रात पुलिस बल की मदद से छुड़ाए गए कर्मी

दुमका एसडीएम कौशल कुमार और एसडीपीओ विजय कुमार महतो के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद सोमवार देर रात करीब 1 बजे सभी कर्मियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। ग्रामीणों ने शर्त रखी कि भविष्य में बिना ग्रामसभा की अनुमति कोई कार्य नहीं होगा।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में इस तरह की घटना हुई है। वर्ष 2024 में भी लताकांदर इलाके में महिला प्रशिक्षु आईएएस समेत कई अधिकारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page