top of page

सरैयाहाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

जमुनियां मोड़ पर आमने-सामने भिड़ंत

दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जमुनियां मोड़ के समीप मंगलवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक व घायलों की पहचान

मृतक की पहचान पिंडरा गांव निवासी 25 वर्षीय दुर्गी यादव के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जरमुंडी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी पलटन रवानी (55), सुनील रवानी (35) और गोपाल रवानी (26) शामिल हैं।

घायलों को देवघर किया गया रेफर

घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजने की तैयारी की।

दूसरी घटना: स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर में युवक घायल

दुमका। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर चौक के समीप स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में शशि कुमार नामक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर किया गया।

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त, चालक की पहचान

घायल शशि कुमार ने बताया कि वह अपने घर से गैरेज जा रहा था, तभी दुमका की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो चालक संतोष राणा शिकारीपाड़ा निवासी है, जो श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page