top of page

बस स्टैंड पर नाश्ता के बाद बिगड़ी तबीयत, पोकलेन चालक की मौत

दुमका बस स्टैंड पर हुई अचानक मौत

दुमका। दुमका बस स्टैंड में नाश्ता करने के बाद पलामू निवासी 32 वर्षीय पोकलेन चालक रंजीत कुमार भुईयां की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। बताया जाता है कि वह गोपीकांदर स्थित नवेली पावर प्लांट में काम करने के लिए आ रहा था।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

शनिवार शाम बस स्टैंड पर नाश्ता करने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। स्थानीय लोगों और नगर थाना पुलिस की मदद से उसे फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कुसियारा गांव का निवासी था।

दिल का दौरा पड़ने की आशंका

परिजनों ने मौत के कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि परिजनों के अनुसार प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भी आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

काम के लिए दुमका आ रहा था युवक

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि रंजीत कुमार लक्ष्मी कंपनी में पोकलेन चालक के रूप में कार्यरत था और उसे नवेली पावर प्लांट में काम के लिए बुलाया गया था। वह शुक्रवार को घर से दुमका के लिए निकला था।

घर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

मृतक के भाई संजीत ने बताया कि 12 मई को उसकी शादी और 13 मई को बहन की शादी तय है। रंजीत इन कार्यक्रमों को लेकर काफी उत्साहित था, लेकिन उसकी अचानक मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार को परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page