बस स्टैंड में प्रेमी को प्रेमिका ने दबोचा, मचा हंगामा

दुमका। शहर के बस स्टैंड में शुक्रवार शाम उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती ने शादी से इंकार कर भाग रहे अपने प्रेमी संतोष मंडल को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच फंसे युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। बताया गया कि दोनों पाकुड़ के रहने वाले हैं।

पांच साल से लिव-इन में रहने का दावा, शादी से इनकार पर आरोप
युवती ने आरोप लगाया कि वह पिछले पांच वर्षों से संतोष मंडल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया और दो दिन पहले शादी करने के नाम पर बुलाया, लेकिन अब वह विवाह से मुकर रहा है। युवती का कहना है कि युवक का दावा है कि उसके घरवाले युवती की हेल्थ को लेकर शादी की इजाजत नहीं दे रहे, जबकि उसे यह सोचने की जरूरत पहले थी।

युवक का पक्ष भी सामने आया, पुलिस कर रही पूछताछ
युवक का कहना है कि युवती दो बार भागकर उसके पास आई थी और अब उस पर शादी का दबाव बना रही है। बस स्टैंड में युवक के भागने की कोशिश पर लोगों ने उसे पकड़कर रोक लिया। नगर थाना पुलिस दोनों को थाना ले गई, जहां उनसे अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।





Comments