top of page

सांसद निशिकांत दुबे ने किया 1.66 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

7 minutes ago
2 min read

प्रधानमंत्री जनमन योजना से 3 सड़कों की सौगात

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने रविवार को जरमुंडी प्रखंड की भोराबाद पंचायत अंतर्गत सुंदरमोड़ गांव में करीब 1 करोड़ 66 लाख 81 हजार 600 रुपये की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का शिलान्यास किया। सांसद ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। तीनों सड़कों का निर्माण झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल दुमका द्वारा कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद जरमुंडी और सरैयाहाट प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

जरताल से मालपहाड़िया और अंबा से सुंदरमोड़ तक बनेगी सड़क। 

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पीएमजीएसवाई रोड जरताल से मालपहाड़िया गांव तक 0.501 किलोमीटर सड़क का निर्माण 31.394 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं पीएमजीएसवाई रोड अंबा से सुंदरमोड़ गांव तक 1.450 किलोमीटर सड़क का निर्माण 1 करोड़ 55 हजार 100 रुपये की लागत से होगा। इन दोनों सड़कों के निर्माण से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्ग से संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

सरैयाहाट में भी सड़क निर्माण की योजना। 

सरैयाहाट प्रखंड में पीएमजीएसवाई रोड पखरिया से मालपहाड़िया गांव तक 0.505 किलोमीटर सड़क का निर्माण 34.871 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल, विद्यालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी। साथ ही गांवों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर सांसद ने दिया जोर। 

सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, कृष्णकांत तिवारी, अशोक कुमार, अर्जुन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page