top of page

रामगढ़ के पूर्णिया ग्राम में 10 हजार सीएफटी अवैध भंडारित बालू जब्त

दुमका। अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन को लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार पूरी तरह से सख्त हैं। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश के आलोक में डीएमओ के द्वारा अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की गई एवं रामगढ़ अंचल के पूर्णिया ग्राम में लगभग 10 हजार सीएफटी बालू को जप्त किया गया। अवैध बालू भंडारण करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई गई है।

भंडारित बालू के लिए विभाग से नहीं लिया गया था लाइसें

डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि रामगढ़ अंचल अंतर्गत बालू का खनन कर भंडारण किया जा रहा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक मंजीत कुमार दुबे एवं पुलिस बल के द्वारा मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी में रामगढ़ अंचल अंतर्गत ग्राम पूर्णिया में लगभग 10 हजार सीएफटी अवैध तरीके से बालू रखा गया पाया गया। जब इसकी जांच खान निरीक्षक के द्वारा किया गया तो पाया गया कि भंडारित बालू को लेकर विभाग द्वारा कोई भी लाइसेंस नहीं निर्गत है।

अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हंसडीहा थाने में प्राथमिकी दर्ज

जांच के बाद अविलंब बालू को जब्त कर लिया गया एवं बालू का अवैध भंडारण करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हंसडीहा थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई गयी। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि अवैध तरीके से बालू का भंडारण कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ नियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page