पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी विजय दास झामुमो में शामिल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jul 22, 2025
- 1 min read

30 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व पूर्णकालिक रहे हैं विजय
दुमका। भाजपा से 30 वर्षों से जुड़ंे और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी रहे दुमका के विजय कुमार दास ने झामुमो का दामन थाम लिया है। खिजुरिया स्थित गुरुजी शिबू सोरेन के आवास में 22 जुलाई को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय कें सक्रिय कार्यकर्ता विजय कुमार दास ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। विजय कुमार दास भाजपा के पूर्णकालिक रहे हैं और गोड्डा विधान सभा में 2014 के विधान सभा चुनाव के प्रभारी रहे थे, तब भाजपा प्रत्याशी ने वहां जीत दर्ज की थी।

आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ के प्रदेश संरक्षक हैं विजय दास
विजय कुमार दास आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ के प्रदेश संरक्षक हैं। वह झारखण्ड प्रदेश जल सहिया यूनियन के प्रमंडलीय संरक्षक, झारखण्ड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक, बीपीएल कामगार मजदूर यूनियन के जिला महामंत्री और दुमका के सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री भी हैं। विजय कुमार दास के नेतृत्व में मजूदरों और कर्मचारियों ने धरना और प्रदर्शन किया है।

पार्टी और मजबुत होगी: शिव कुमार बास्की
झामुमो दुमका जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने कहा कि विजय कुमार दास के आने से पार्टी और मजबुत होगी। इस अवसर पर जिला सचिव निशित वरन गोलदार, जिला प्रवक्ता अब्दुश सलाम अंसारी एवं जिला संगठन सचिव रवि यादव ने विजय कुमार दास को माला पहनाकर एवं झामुमो का पट्टा ओढ़ाकर पार्टी में स्वागत किया।





Comments