पश्चिम बंगाल से बिहार ले जाई जा रही थी शराब की खेप

स्टोन चिप्स लदे ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद
शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्टोन चिप्स लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार शराब की पेटियां स्टोन चिप्स के अंदर छिपाकर रखी गयी थीं। बरामद शराब रॉयल स्टैग ब्रांड की बतायी जा रही है।

पश्चिम बंगाल से बिहार ले जाने की प्रारंभिक जानकारी।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप पश्चिम बंगाल से बिहार ले जायी जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद शराब की मात्रा और कीमत का आकलन किया जा रहा है।

तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ के आधार पर शराब की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे बिहार में किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।





Comments