top of page

नाबालिग लड़की के शव का आधा भाग पेड़ से लटका और आधा जमीन पर पड़ा मिला

पुलिस ने तीनघरा टोला के निकट झाड़ी से बरामद किया शव

दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव से 27 अक्टूबर को घर से गायब हुई एक 17 बर्षीय नाबालिग लड़की का शव क्षत- विक्षत अवस्था में पुलिस ने इसी गांव के तीनघरा टोला के निकट झाड़ी से बरामद किया है। शव का आधा भाग पेड़ से लटका मिला और आधा भाग नीचे जमीन पर पड़ा था। लोगों ने संभावना जताते हुए संदेह जताया है कि नाबालिग लड़की का हत्या कर एक भाग को वृक्ष में लटका दिया है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

27 अक्टूबर को सुबह से लापता थी लड़की

लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि उसकी बेटी 27 अक्टूबर को सुबह घर से निकलकर कहीं चली गई। वह जब शाम तक घर नहीं लौटी तो अपने सभी रिश्तेदारों के खोजबीन किया पर कोई पता नहीं चला। साथ ही बताया था कि उसकी बेटी इसी थाना के बरहेट गांव के दिलखुश पासवान से मोबाइल पर बराबर बात किया करती थी। शक जाहिर करते हुए बताया था कि यही युवक ने ही उसकी बेटी को कहीं भगा ले गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि गुरुवार को नाबालिग लड़की के शव मिलने की खबर पुलिस को मिली। थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि मामले में लड़की के पिता के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया था जिसमें जांच पड़ताल चल रहा था कि गुरुवार को शव मिलने की खबर मिली। शव को पोस्टमार्टम हेतू दुमका भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस को अनुसंधान करने में मदद मिलेगी। 

मसानजोड़ डैम महिला का नग्न शव बरामद होने से सनसनी

दुमका। मसानजोड़ थाना क्षेत्र के मसानजोड़ डेम के जलाशय में बंगाल गेस्ट हऊस के पास मसानजोड़ थाना पुलिस एक सड़ा गला शव बरामद किया है। वोट चालक ने मसानजोड़ थाना प्रभारी को को जलाशय में शव होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। अवधेश कुमार से पूछे जाने पर बताया है कि शव महिला की है उसकी उम्र तकरीबन 25 वर्ष है। महिला के शव निर्वस्त्र थी, महिला के सिर से सभी बाल उड़ गई थी। कयास लगाया जा रही है कि यह शव 10 दिन पूर्व का है। शव ज्यादा दिन का होने और सड़ा गला होने के कारण पहचान नही हो पाई है। पूछे जाने पर बताया है कि ये आत्महत्या या हत्या है जांच में पता चल पाएगा।

गोपीकांदर में महिला की मौत से गांव में मातम

दुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के तालखोड़ा गांव में एक 45 वर्षीय महिला की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई है। मृत महिला का नाम सोना हेम्ब्रम है। पति रसका मरांडी ने बताया कि सुबह मिट्टी ला रही थी। अचानक गिर गई, उसे काठीकुंड रिंची अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने दुमका रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पंचायत समिति सदस्य अल्बर्ट टुडू ने बताया कि महिला मृदभाषी थी। सभी से मेलमिलाप थी। वह अपने पीछे 18 वर्षीय पुत्र सुतीराम मरांडी, 16 वर्षीय पानसूरी मराण्डी और 14 वर्षीय नमिता मरांडी को छोड़ गया है। सोना के मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। सोना का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page