top of page

दुमका में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की कुल्हाड़ी से हत्या

ree

रात के सन्नाटे में हुई वारदात, सुबह खाट पर मिला शव

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका से बड़ी खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारीकादर गांव में गुरुवार की देर रात एक दुकानदार की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लखन मंडल के रूप में हुई है, जो अपने घर से कुछ दूरी पर दुकान चलाता था और वहीं पर सोया हुआ था।

आपसी रंजिश को माना जा रहा हत्या की वजह

दुमका। शुक्रवार की सुबह जब परिजन पहुंचे तो उन्होंने लखन को खाट पर मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है।

घर से दूर चलाता था नाश्ते की दुकान

दुमका। जानकारी के अनुसार, लखन मंडल पिछले दस सालों से अपने घर से दूर जमीन खरीदकर नाश्ते की दुकान चला रहा था। गुरुवार की शाम उसके दुकान पर पड़ोसी गांव चैनपुर के चार लोग पहुंचे थे, जिन्होंने दुकान पर बैठकर शराब पी थी। बताया जा रहा है कि इन लोगों से लखन की पुरानी दुश्मनी थी।

दुकान बंद कर बाहर सो रहा था लखन

दुमका। शाम के बाद चारों लोग चले गए और लखन ने दुकान बंद कर बाहर खाट पर सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह जब उसकी पत्नी लीलावती मंडल उसे जगाने पहुंची, तो उसने पति का खून से लथपथ शव देखा।

पुलिस ने बरामद की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी

दुमका। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और जांच के सभी बिंदुओं पर काम कर रही है।

चारों आरोपी गांव से हुए फरार

दुमका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों द्वारा जिन चार लोगों पर शक जताया गया है, वे सभी फिलहाल गांव से फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

गांव में दहशत, परिजनों में मातम

दुमका। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गांव के लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page