दुमका नगर परिषद क्षेत्र में 1.59 करोड़ की लागत से नाली निर्माण समेत 14 योजनाओं पर होगा कार्य
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 9 hours ago
- 3 min read

20 अप्रैल को खोली जाएगी निविदा, 90 दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
दुमका। नगर परिषद बोर्ड की बैठक के बाद विकास की गति तेज हो गयी है। दुमका नगर परिषद दुमका द्वारा शहरी विकास एवं आवास विभाग के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए शॉर्ट ई-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी किया गया है। जारी टेंडर के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण, स्लैब निर्माण, मरम्मत एवं भवन जीर्णाेद्धार सहित कुल 14 योजनाओं पर कार्य कराया जाएगा। सभी कार्यों को 90 दिनों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर परिषद द्वारा बताया गया है कि इन योजनाओं से शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा तथा आधारभूत संरचना में सुधार होगा। टेंडर प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू हो गयी है जो 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से संचालित होगी। 20 अप्रैल को निविदा खोली जाएगी।
योजनाओं की सूची:-
1. दुखू पोखर से शर्मा आईस पार्लर तक आरसीसी नाली निर्माण (वार्ड 01) -24,98,900
2. अशोक जायसवाल से संजय कुमार साह के घर तक आरसीसी स्लैब निर्माण (वार्ड 11) -15,03,700
3. सनी हाउस से सोमन गोराई होते हुए सिंधु तक आरसीसी नाली निर्माण (वार्ड 02) -7,59,000
4. डॉ. अरुणा चटर्जी से अशित हाउस एवं मान शेखर के घर होते हुए विवेकानंद चौक तक आरसीसी नाली निर्माण (वार्ड 20) -9,93,800
5. शिव पहाड़ स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन का जीर्णाेद्धार (वार्ड 03) -6,66,250
6. विजयश्री कॉम्प्लेक्स से भारती अस्पताल तक आरसीसी नाली निर्माण (वार्ड 04) -10,88,000
7. प्रदीप साह के घर से अशोक राउत के घर तक आरसीसी नाली निर्माण (वार्ड 10) -14,36,300
8. उमेश सिंह के घर के पास से विभिन्न मार्गों तक विस्तृत आरसीसी नाली निर्माण (वार्ड 11) -24,01,600
9. कमिश्नर स्टाफ क्वार्टर से मुख्य नाला तक आरसीसी नाली निर्माण (वार्ड 21) -10,85,200
10. कुलदीप सिंह रोड बजरंगबली मंदिर से पुलिया तक नाली मरम्मत (वार्ड 13) -4,38,497
11. नबो दा हाउस से संजय चौधरी हाउस तक आरसीसी नाली निर्माण (वार्ड 14) -7,78,400
12 मो. तलात महमूद से मो. सज्जाद हाउस तक आरसीसी नाली निर्माण (वार्ड 17) -4,60,600
13. मो. गनी हाउस से अलाउद्दीन हाउस तक आरसीसी नाली निर्माण (वार्ड 17) -9,79,600
14. रामवरण चौधरी व सौरभ झा के घर से होते हुए मेन नाला के सामने भारती कम्प्युटर की ओर आरसीसी नाली निर्माण -8,44,000
दुमका में जलापूर्ति योजना के संचालन-रखरखाव हेतु 1.36 करोड़ का टेंडर
दुमका। नगर परिषद दुमका द्वारा शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से टेंडर आमंत्रित किया गया है। इस टेंडर के तहत दुमका शहरी जलापूर्ति योजना के संचालन एवं रखरखाव का कार्य कराया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 1,36,19,995 निर्धारित की गई है। इस योजना के अंतर्गत 20 एमएलडी क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 33 केवी पावर सबस्टेशन, इंटेक वेल, गंगवे, एमसीसी रूम, रॉ एवं क्लियर वाटर राइजिंग मेन, वितरण नेटवर्क, ईएसआर, जीएसआर, ट्रांसफार्मर एवं शिव पहाड़ स्थित पंप हाउस सहित विभिन्न संरचनाओं का संचालन एवं रखरखाव किया जाएगा। यह कार्य एक वर्ष की अवधि के लिए होगा और ऊर्जा लागत इसमें शामिल नहीं होगी। इच्छुक एजेंसियां 25 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। 10 अप्रैल को प्री-बिड बैठक होगी। टेंडर 27 अप्रैल को खोला जाएगा।
बासुकीनाथ में पार्किंग व गुड्सहॉट वसूली के लिए नीलामी 8 अप्रैल को
दुमका। नगर पंचायत बासुकीनाथ द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न आय स्रोतों की बंदोबस्ती को लेकर सूचना जारी करते हुए 8 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे कार्यालय परिसर में खुली डाक के माध्यम से नीलामी कराने की घोषणा की गई है। किसी कारणवश नीलामी नहीं होने पर 9 अप्रैल को पुनः प्रक्रिया होगी। यह बंदोबस्ती अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक के लिए लागू होगी, जिसमें श्रावणी मेला अवधि को अलग रखा गया है। इच्छुक आवेदकों को निर्धारित राशि का 25 प्रतिशत अग्रिम जमा करने के साथ 10,000 का नॉन रिफंडेबल आवेदन शुल्क देना होगा। नगर पंचायत के अनुसार प्रवेश शुल्क वसूली के लिए गरडी, सरडीहा, अंबा, नोनीहाट पथ में लठिया जोरिया के निकट, काली मंदिर बासुकीनाथ, काराजोरिया तारा मंदिर रोड, गायत्री मंदिर के सामने का स्थल चिन्हित किया गया है जबकि बासुकीनाथ बस पड़ाव, अंचल कार्यालय के पीछे मैदान, भागलपुर बस पड़ाव, क्यू कॉम्प्लेक्स के निकट और टाटा धर्मशाला के निकट पार्किंग शुल्क स्थल निर्धारित किया गया है। इसका आधार मूल्य 2,06,21,000 रखा गया है, जबकि गुड्सहॉट एवं फुटकर वसूली के लिए बाजार क्षेत्र, बस पड़ाव एवं सड़कों पर लगने वाली दुकानों के लिए 38,55,000 आधार मूल्य निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत ने बताया कि इस बंदोबस्ती से राजस्व संग्रह को मजबूत करने के साथ नगर क्षेत्र की यातायात एवं बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।












Comments