top of page

दुमका में वृद्ध दंपत्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

दुमका। जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकटा गांव में अज्ञात लोगों ने वृद्ध दंपति की घर में ही गला रेत हत्या कर दी। बुधवार की शाम करीब नौ बजे घर वालों से सूचना मिलने पर एसडीपीओ, डीएसपी सहित मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

ree

बंद था घर के सामने का दरवाजा

जानकारी के अनुसार नव गोपाल साहा उर्फ मथुरा साह (उम्र 65 वर्ष) और उनकी पत्नी बीमु बाला साह( 55 वर्ष) दो दिनों से घर में अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य सोमवार को मनसा पूजा में गोड्डा गए हुए थे। शाम करीब नौ बजे परिवार के सदस्य घर लौटे। दरवाजा बंद पाया। परिजन दूसरे गेट से अंदर जाकर देखा तो दंपति मरे पड़े हुए थे। शव खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम दोनों दंपतियों को एक साथ देखा गया था। इस घटना को मंगलवार की देर रात या बुधवार की सुबह अंजाम दिया गया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार का कहना है कि अभी छानबीन चल रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। परिवार वाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। डंडा से पीट-पीटकर वारदात को अंजाम दिया गया है। शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है।


 
 
 

Comentarios


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page