top of page

दुमका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, एसपी पहुंचे, डॉग स्क्वायड ने खंगाला कोर्ट परिसर

स्पीड पोस्ट से दुमका के जिला जज को मिला पत्र, पुलिस ने की सघन जांच

दुमका। दुमका और गोड्डा व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायिक एवं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दुमका व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को पूरे न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार स्वयं पुलिस पदाधिकारियों एवं डॉग स्क्वायड के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे और न्यायालय परिसर के सभी भवनों व चप्पे-चप्पे की सघन जांच कराई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पत्र पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के भातार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया बताया जा रहा है। न्यायालय परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। एसपी पीांबर सिंह खेरवार ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुमका के नाम स्पीड पोस्ट से भेजे गए एक धमकी भरे पत्र में न्यायालय पर हमले की बात लिखी गई है। पत्र बंगला भाषा में लिखा गया है, जिसके साथ दो व्यक्तियों के नाम तथा एक आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न थी। न्यायालय परिसर की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई तथा डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। सभी संवेदनशील स्थलों की जांच की गई, हालांकि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दुमका से पुलिस के पदाधिकारी पूर्वी बर्धमान के भतार थाना गये हैं और दोनों से पूछताछ की है।

पश्चिम बंगाल से डीजे को भेजी गई स्पीड पोस्ट

दुमका। दुमका और गोड्डा व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि धमकी भरे पत्र के साथ भेजे गए आधार कार्ड और संबंधित व्यक्ति का सत्यापन कराया गया। जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम और आधार कार्ड का उपयोग किया गया, उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। संबंधित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह पत्र भेजा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि धमकी भरी स्पीड पोस्ट पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के भातार थाना क्षेत्र से भेजी गई थी। पुलिस पत्र भेजने वाले की पहचान, उसके उद्देश्य तथा पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

आरोपी ने साजिश के तहत फंसाने का लगाया प्रयास

दुमका। दुमका और गोड्डा व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम स्पीड पोस्ट से भेजे गए बांग्ला भाषा के पत्र में कोर्ट पर हमले की धमकी दी गई थी। पत्र के साथ चंचल राय के नाम का आधार कार्ड संलग्न था, जिसकी उम्र 60 वर्ष है जिसमें पता पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले का अंकित है। एसपी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से पत्र की प्रति मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल आधार कार्ड में दर्ज पते का सत्यापन कराया और संबंधित थाना से संपर्क कर चंचल राय की जानकारी जुटाई। फिलहाल चंचल राय पुलिस की निगरानी में है। पूछताछ में उसने धमकी भरा पत्र भेजने से इनकार करते हुए कहा है कि किसी ने उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर उसे साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page