top of page

दुमका के सुखजोरा नाग मंदिर में डलिया चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

दुमका। दुमका जिला के नोनीहाट में स्थित सुखजोरा नाग मंदिर में हर साल आद्रा नक्षत्र में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान, भक्त नाग देवता को डलिया चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। इस वर्ष भी, भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ी, जिससे मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से भर गया था। श्रद्धालुओं ने नाग देवता को फूल, बताशा और डलिया चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर के आसपास एक छोटा मेला भी लगा था, जहां लोगों ने अपनी मनपसंद चीजें खरीदीं।



नाग देवता की पूजा के लिए सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे थे भक्तजन

दुमका। पुजारी अशोक मांझी ने बताया कि 15 दिनों तक नाग देवता का अभिषेक और पूजन किया जाता है। यह पूजा आद्रा नक्षत्र के पहले दिन से शुरू होकर 7 जुलाई तक चलती है। कुल मिलाकर, सुखजोरा नाग मंदिर में डलिया चढ़ाने को लेकर भक्तों की भारी भीड़ ने आस्था और भक्ति का एक शानदार दृश्य प्रस्तुत किया।

नाग मंदिर के पास लगा है मेला, बिक रहे कई तरह के आम

बासुकीनाथ नोनीहाट मार्ग के बीच में धोबेय नदी के किनारे मुख्य मार्ग से पश्चिम दिशा में लगभग एक किमी की दूरी पर सुखजोरा नाग मंदिर स्थित है। लोगों की नाग देवता के प्रति बहुत श्रद्धा है। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा नाग देवता को पूजन सामग्री से भरा डाली चढ़ाया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा नाग पोखर से नाग मंदिर तक दंडवत भी दिया जाता है। वैसे तो जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में कई नाग मंदिर अवस्थित हैं, लेकिन सुखजोरा नाग बाबा मंदिर की बात ही निराली है। इस नाग बाबा मंदिर के प्रति लोगों की श्रद्धा और विश्वास देखते ही बनती है। जरमुंडी प्रखंड के सुखजोरा नाग बाबा मेला एक प्रसिद्ध पारिवारिक मेला है। जहां लोग अपने परिजनों के साथ मेला में पहुंचते है। मेला में विभिन्न प्रजातियांें आम की आम उपलब्ध है।

नीर और प्रसाद ग्रहण करने से सर्पदंश से मिलती है मुक्ति

सुखजोरा नाग बाबा मंदिर के बारे ने लोगों में मान्यता है कि नाग मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वहां का नीर और प्रसाद ग्रहण करने से लोगों को साल भर पर्यंत सर्पदंश से मुक्ति मिल जाती है। सुख जोरा नाग मंदिर में दर्जनों दुकानें भी हैं। जिसमें लोगों के घरेलू और निजी जरुरत का सामान मिल जाता है। बच्चो के मनोरंजन के लिए भी खेल तमाशे मेला में उपलब्ध है। एक दिवसीय सुखजोरा नाग बाबा मेला में लाखो का व्यापार होता है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page