दुमका के मसलिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सभी को भेजा जेल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 1 day ago
- 1 min read

दुमका। मसलिया थाना पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शिवाकोल गांव निवासी पानेश्वर सोरेन (22), पंकज टुडू (21), पीयूष टुडू (20) तथा धुनावसा गांव निवासी मनोज हेंब्रम (21) और सोनेलाल हेंब्रम (19) शामिल हैं। सभी आरोपियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया।

शादी समारोह से लौटने के दौरान हुई घटनाविरोध करने पर मारपीट कर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, बाघरायडीह गांव की नाबालिग 27 जून को अपनी दादी के साथ एक शादी समारोह में गई थी। रात करीब 10 बजे दादी घर लौट आई, जबकि नाबालिग समारोह में ही रुक गई थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे अकेले घर लौटने के दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और गांव के बाहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

फरार आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाईजांच के बाद सभी को भेजा गया जेल
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद मसलिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





Comments