top of page

तीन बच्चों की मां से दो बार दुष्कर्म करने के बाद कहा पति को छोड़ो मुझसे शादी कर लो

चांदी की चेन छीनकर ले गया, उसे कहा ‘प्यार की निशानी’

दुमका में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जरमुंडी प्रखंड के गिद्धनी गांव में 26 वर्षीय विवाहिता के साथ उसी गांव के 21 वर्षीय युवक कानो पंडित ने बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक सरेआम उसके घर में घुसा और पहले उसके मुंह पर साड़ी दबाकर रेप किया। इसके बाद सुबह के समय फिर से कपड़ा दबाकर बलात्कार किया। दूसरी बार आरोपी उसके गले में पहनी चांदी की चेन भी छीनकर ले गया और उसे ‘प्यार की निशानी’ बताने की धृष्टता की।

परिजनों ने समझौते का दबाव बनाकर मामला दबाने की कोशिश

घटना के बाद आरोपी के माता-पिता और परिजनों ने पीड़िता पर पैसे का लालच देकर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने महिला को यह कहकर डराने की भी कोशिश की कि आरोपी युवक उसके ‘प्यार में पागल’ है और उसके खिलाफ कार्रवाई होने पर आत्महत्या कर लेगा।

शादी का दबाव और धमकियों से पीड़िता त्रस्त

परिजनों ने पीड़िता पर अपने पति को छोड़कर आरोपी युवक से शादी करने का दबाव तक डाला, जिसे महिला ने सख्ती से खारिज कर दिया। तीन छोटे बच्चों की मां इस विवाहिता पर गांव छोड़ने तक की धमकी दी गई, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को मिला संबल

पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने दोषी को कठोर दंड दिलाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page