top of page

डैड को पत्नी के साथ बाथरूम में पकड़ा, मौत से पहले ही बता गया था पूर्व डीजीपी का बेटा

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने कर दी बेटे की हत्या ?

बहू से अवैध संबंध के कारण की हत्या, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना पर भी केस

पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना व पूर्व पुलिस महानिदेशक पंजाब मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

पड़ोसी, शमसुद्दीन की शिकायत पर दर्ज की एफआईआर

यह एफआईआर अकील के एक पड़ोसी, शमसुद्दीन की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया गया है कि अकील की पत्नी और उनके पिता मोहम्मद मुस्तफा के बीच अवैध संबंध थे, और इस षड्यंत्र में पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। पुलिस ने पड़ोसी शमसुद्दीन की शिकायत और वायरल वीडियो को आधार बनाकर मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना (पंजाब की पूर्व मंत्री), पुत्रवधू और बेटी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 61 (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया है।

मौत से पहले हत्या के लिए साजिश रचने का लगाया था आरोप

सूत्रों के अनुसार पंचकूला मनसा देवी पुलिस थाने में मामला 16 अक्टूबर की देर रात अकील अख्तर (35 वर्ष) की मौत के बाद सामने आए एक वीडियो के आधार पर दर्ज की गई है। परिवार ने शुरू में बताया था कि अकील की मौत दवाइयों की ओवरडोज के कारण हुई है। अकील का 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों पर उनकी हत्या के लिए साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया था। वीडियो में उन्होंने स्पष्ट रूप से अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का भी जिक्र किया था।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page