top of page

कोर्ट परिसर बना रहा अखाड़ा, दो अलग-अलग मामलों में पत्नियों ने जमकर कर दी पति की धूनाई

एक महिला मसलिया की तो दूसरी जरमुण्डी थाना क्षेत्र की है रहनेवाली, दोनों की एक सी कहानी

दुमका। सोमवार को मार्निंग कोर्ट के पहले ही दिन दुमका न्यायालय परिसर पति-पत्नी के विवाद का अखाड़ा बन गया, जहां दो अलग-अलग मामलों में पत्नियों ने अपने पतियों की जमकर पिटाई कर दी। दोनों ही मामलों में विवाद की वजह पति द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना बताया गया, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पहला मामला: पत्नी ने कॉलर पकड़ कर की पिटाई

मसलिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी नुरेमान अंसारी को उसकी पत्नी सबेरा खातून ने न्यायालय परिसर में ही लप्पड़-थप्पड़ मारते हुए जमकर पीटा। दोनों पक्षों के परिजन भी आपस में उलझ गए। सुरक्षा कर्मियों द्वारा बाहर निकाले जाने के बाद भी विवाद नहीं थमा और करीब आधे घंटे तक पत्नी और उसके परिजन पति की पिटाई करते रहे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाना ले गई।

दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप

पति नुरेमान अंसारी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी चाकू लेकर मारने दौड़ती है और कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। वहीं पत्नी सबेरा खातून का कहना है कि पति ने गर्भावस्था के दौरान उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और अब दूसरी शादी कर ली है, न तो उसे रख रहा है और न ही खर्च दे रहा है।

दूसरा मामला: कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा

दूसरे मामले में जरमुंडी थाना क्षेत्र की मनकी देवी ने अपने पति रामभरण दास पर चोरी-छिपे दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट परिसर में ही उसकी पिटाई कर दी। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे में महिला ने पति को भागने नहीं दिया और उसके पैर पकड़कर बैठ गई। मौके पर दूसरी पत्नी के परिजन भी मौजूद थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

तीसरा मामला: शादीशुदा महिला को भगाने का आरोप

इधर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में पांच बच्चों के पिता मनार अंसारी पर पड़ोस की तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप लगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page