top of page

एनएच-133 पर हादसे में किशोरी की मौत, सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दुमका। नेशनल हाईवे-133 पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा गांव के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 14 वर्षीय जुवेदा खातून की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका गंगवारा गांव निवासी मुस्तफा मियां की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार जुवेदा घर से गेहूं पिसवाने के लिए गांव स्थित मिल जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

अस्पताल में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से पुलिस को रोका

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग करते हुए पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।

ग्रामीणों को समझाने में जुटी पुलिस, अज्ञात वाहन की तलाश में छानबीन शुरू

मामले की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत यादव पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page