top of page

इंडिया गठबंधन से अलग हुआ झामुमो, बिहार चुनाव में छह सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के नजदीक आते आते गठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है। पहले 10 सीट पर कांग्रेस-राजद में लड़ाई शुरू हुई और अब झामुमो ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। गठबंधन में कोई तरजीह नहीं मिलने के बाद झामुमो ने अपना रुख साफ कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बिहार में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का मन बना चुकी थी। कई राउंड की बैठक भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर में झामुमो ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे।

2020 में झामुमो ने पांच प्रत्याशी उतारे थे

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पांच प्रत्याशी उतारे थे। पांचों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। झारखंड में राजद और कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ है। जिन छह सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, उनमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई शामिल हैं। ये सभी छह सीटें बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की है।

16 सीटों देने की मांग कर रहा था झामुमो

यहां बता दें कि पहले झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव में 16 सीटों देने की मांग कर रहा था। बाद में वह 12 सीटों पर आ गया। इसे लेकर जेएमएम के कुछ नेता पटना भी गये थे। तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई बड़े नेताओं से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी तो वापस लौट आये। शनिवार को पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page