हंसडीहा–देवघर एनएच पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Dec 29, 2025
- 1 min read

हंसडीहा–दुमका मुख्य मार्ग पर बढ़ेत गांव के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सुभाष राय (30 वर्ष), निवासी हरिपुर को जोरदार टक्कर मार दी और आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस और परिजनों की मदद से फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर परिवार चलाता था और दो छोटे बच्चों के साथ पूरा परिवार अब सदमे में है।

मिलिट्री वैन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक गंभीर
इसी क्षेत्र बढ़ेत गांव के पास एनएच पर एक अन्य हादसा भी हुआ। हंसडीहा से दुमका की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक सामने चल रही मिलिट्री वैन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सुभाष राय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को दुमका रेफर कराया। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

पुआल लदा वाहन घर पर गिरा, बड़ा हादसा टला
मासलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पुआल से भरा एक चारपहिया वाहन जर्जर सड़क के कारण अनियंत्रित होकर दीपक मुर्मू के घर की दीवार से जा टकराया। गनीमत रही कि वाहन पुआल से भरा होने के कारण दीवार में अटक गया और पलटने से बच गया, जिससे चालक और घर के लोग सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने वाहन चालक को बाहर निकाला और पुलिस ने स्थल निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि खराब सड़क के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, इसलिए सड़क मरम्मत की तुरंत आवश्यकता है।








Comments