बढ़ता जा रहा जलस्तर, मसानजोड़ डैम का तीन फ्लड गेट खोला गया
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jul 17
- 1 min read

जलस्तर बढ़ने से खोले जा सकते हैं और गेट, मंडरा रहा बाढ़ का खतरा,
दुमका। लगातार हो रही बारिश से 17 जुलाई की शाम तक मसानजोड़ डैम का जलस्तर 6 फीट बढ़ गया जिसके कारण बाढ़ की आशंका को देखते हुए मसानजोर डैम प्रबंधन ने सायरन बजा कर पहले तीसरा फ्लड गेट खोल दिया। 15 जुलाई को मसानजोड़ डैम का जलस्तर 386.60 फीट पर था पर नदियों से लगातार बारिश का पानी मसानजोड़ डैम तक पहुंचने और डैम पर पानी के दबाव को कम करने के लिए दो फ्लड गेट खोले जाने के बावजूद 16 जुलाई के शाम तक तक मसानजोड़ डैम का जलस्तर बढ़कर 391.10 फीट तक पहुंच गया जो 17 जुलाई को बढ़कर 392 फीट तक पहुंच गया।

प्रति घंटे डैम से छोड़ा जा रहा है 6900 क्यूसेक पानी
मसानजोड़ डैम में खतरे का निशान 398 फीट पर है। यानि जलस्तर लगातार खतरे के निशान के थोड़ा और नजदीक पहुंच रहा है हलांकि यह अब भी 8 फीट दूर है। पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए डैम प्रबंधन 18 जुलाई को मसानजोड़ डैम का और फ्लड गेट खोल सकती है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी कमल घोष ने बताया है कि जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम प्रबंधन द्वारा दो फ्लड गेट खोला गया है। एक फ्लड गेट से प्रति घंटे 2300 क्यूसेक यानी तीन फ्लड गेट से प्रति घंटे 694600 क्युसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यहां बता दें कि मसानजोड़ डैम में कुल 29 गेट हैं जिसमें 21 फ्लड गेट, 03 हाई लेवल व 03 लो लेवल गेट, 02 हाइड्रा गेट एवं एक गेट झारखंड के केनाल के लिए है।









Comments