top of page

जेपीएससी में सफल विनय कुमार को माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया सम्मानित


दुमका। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला दुमका द्वारा श्री रामकृष्ण आश्रम प्लस टू उच्च विद्यालय, दुमका के प्रशाल में जेपीएससी (11वीं–13वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा) में 192वीं रैंक प्राप्त करने वाले विनय कुमार का भव्य प्रतिभा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उन्हें साल, पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। विनय कुमार, डीएसपी सुमन कुमार यादव एवं शिक्षिका रीता भारती के पुत्र हैं। उन्होंने कठिन संघर्षों के बाद यह सफलता हासिल की, जो दुमका जिले के लिए गौरव की बात है।

राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो ने समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि विनय की यह उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और जिले में सफलता की एक नई मुहिम की शुरुआत करेगी।


विशिष्ट अतिथि डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव, सचिव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (दुमका), ने विनय के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन समाज और जिले दोनों के लिए गर्व का विषय है।

जिला अध्यक्ष बुलबुल कुमार और जिला सचिव काशीनाथ महतो ने कहा कि विनय कुमार एक नेक, सरल और विनम्र व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी सफलता से छात्रों में एक नई आशा जगेगी।


समारोह में संघ के कई पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित थे। अपने संबोधन में विनय कुमार ने एक सेवक के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया और सभी को धन्यवाद दिया।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page