डीटीओ के नेतृत्व में शिकारपाड़ा में बालु लदे 19 हाईवा पकड़ाये
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 16, 2025
- 1 min read

दुमका। दुमका के जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्यंजय कुमार के नेतृत्व में शिकारीपाड़ा सीओ कपिलदेव ठाकुर और शिकारीपाड़ा पुलिस ने गुरूवार की देर शाम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अचानक धावा बोला और बालु लदे 19 बड़े हाईवा को जपत कर लिया। डीटीओ, सीओ और स्थानीय पुलिस अलग-अलग गाड़ियों से गुरूवार की देर शाम अचानक शिकारीपाड़ा के नौ पहाड़ इलाके में स्थित एक लाईन होटल के पास पहुंचे जहां अधिकारियों एक-दो नहीं बल्कि बालु लदे 16 हाईवा को रोक दिया।

अधिकारियों को देखते ही भाग खड़े हुए ड्राईवर
अधिकारियों के द्वारा पश्चिम बंगाल की नंबर वाले इन हाईवा के चालकों से बालु ले जाने का परमिट आदि कागजात की मांग की गयी पर कोई सामने नहीं आया। बताया जाता है कि अधिकारियों के पहुंचते ही सभी हाईवा के चालक मौके से फरार हो गये। अधिकारियों ने इन सभी हाईवा का नंबर नोट किया और अग्रतर कार्रवाई में जुट गये। समाचार लिखे जाने तक बालु लदे सभी 19 हाईवा में से किसी को भी जप्त नहीं किया गया था। अधिकारी लाईन होटल में जमे हुए थे।

महालक्ष्मी कंपनी के हाईवा को नहीं रोका
दुमका। शिकारीपाड़ा में जब डीटीओ मृत्युजय कुमार के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स वाहनों के जांच का अभियान चला रही थी तो उसी दौरान वहां से महालक्ष्मी इंटरप्राईजेज नाम कंपनी के हाईवा भी खनिज लेकर पार हुए पर अधिकारियों ने इस कंपनी के गाड़ियों को हाथ नहीं दिया। सूत्र बताते हैं कि महालक्ष्मी कंपनी की 40 से अधिक हाईवा है जो शिकारीपाड़ा इलाके से बेधड़क खनिज लेकर जाते हैं पर अधिकारी इस कंपनी के गाड़ियों को रोकने या उसमें लदे खनिज या कागजात की जांच करने से परहेज करतें हैं।





Comments