शिकारीपाड़ा थाना के अलग-अलग मामले में दो गिरफ्तार
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jun 27, 2025
- 1 min read

दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने छह महीने से फरार अभियुक्त रियाजुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल दिनांक 5 दिसम्बर 2024 को शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित टॉवर से कुछ सामान की चोरी हुई थी इस मामले में शिकारीपाड़ा थाना में कांड संख्या 90/2024 दर्ज किया गया था इसके बाद पुलिसिया अनुसन्धान में शोबराती मियां के घर से चोरी का सामान बरामद हुआ और इसे जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी सोबराती मियां ने ही पुलिस को बताया कि बरमसिया गांव के रेजाउल अंसारी और नसीम अंसारी से चोरी का सामान खरीदा है इसके बाद रेजाउल और नसीम फरार चल थे। परंतु शिकारीपाड़ा थाना पुलिस की टीम ने धनबाद गांव से रेजाउल अंसारी को गिरफ्तार कर ले आई है जबकि नसीम अंसारी अभी भी फरार बताया जा रहा है। वहीं शिकारीपाड़ा पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे मलुटी गांव के आकाश बाउरी को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इस मामले में कालू बाउरी और राजेश बाउरी फरार चल रहा है। बता दें कि 1 जनवरी 2024 को पश्चिम बंगाल के रामपूरहाट थाना क्षेत्र के रददीपूर गांव से टूटूल मंडल परिवार के साथ मलूटी गांव पिकनिक मनाने के लिए आया था। आकाश बाउरी,कालू बाउरी और राजेश बाउरी ने मारपीट कर गले का चैन छीन लिया था। शिकारीपाड़ा पूलिस ने टूटूल मंडल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया था।





Comments