JCECEB ने बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का परिणाम किया रद्द

ब्रेकिंग न्यूज | रांची | बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 परिणाम रदद्
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का परिणाम रद्द कर दिया है। इसके साथ ही पहले चरण का ऑनलाइन साक्षात्कार (इंटरव्यू) भी स्थगित कर दिया गया है।

आधिकारिक सूचना
इस संबंध में उप परीक्षा नियंत्रक रंजीता हेम्ब्रम के हस्ताक्षर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह सूचना विज्ञापन संख्या: सं-जे.सी.ई.सी.ई.बी./07/25-36 के तहत प्रकाशित की गई है।
क्या है असर?
जिन छात्रों ने JCECEB की इस परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें अब नया परिणाम और साक्षात्कार की तारीख का इंतजार करना होगा। नई तिथि या अन्य अपडेट्स के लिए परीक्षार्थियों को JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।






Comments