
अलग अलग टोलियों में बंटकर बाजार बंद कराते देखे गये किसान समर्थक
दुमका। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आहूत राष्ट्रव्यापी भारत बंद दुमका में असरदार रहा। सोमवार को संयुक्त विपक्ष में शामिल झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामदल के कार्यकर्ताओं ने दुमका में सड़क पर उतर कर भारत बंद को सफल बनाया। जिले में कई स्थानों पर प्रमुख मार्गों को विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। शहर के टीन बाजार चौक को भी जाम कर दिया गया था। नगर थाना पुलिस ने विपक्षी दलों के 144 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाना में रखा जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। तीन कृषि बिल के एक वर्ष पूरे होने पर देश भर में संयुक्त विपक्ष ने विरोध किया।

किसानों के आंदोलन को सर्मथन देते हुए संयुक्त विपक्ष ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार से तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की है। संयुक्त विपक्ष में 19 से ज्यादा पार्टिर्यों के कार्यकर्ताओं ने सबेरे में 8 बजे से दुकानों को बंद कराया। शहर के टीन बाजार में झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल, माले, कम्यूनिस्ट पार्टियों के नेता सबेरे जमा हुए। उसके बाद अलग-अलग क्षेत्र में बंद के सर्मथन में दुकानों को बंद कराने निकले। कंाग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ श्रीआमड़ा चौक के तरफ देखे गये। राजद जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव शहर के टीन बाजार में बंद का समर्थन करते हुए देखे गये। झामुमो नेता रवि यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नीचे बाजार में वीमार्ट, वीटू जैसे मॉल को बंद कराते हुए देखा गया। कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता एहतेशाम अहमद के नेतृत्व में एसपी कॉलेज से एक रैली निकालकर बंद कर समर्थन किया गया। काठीकुंड निज संवाददाता के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के चांदनी चौक में सोमवार को सुबह गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि किसान बिल के खिलाफ आयोजित इस बंदी में तमाम व्यवसाई, मोटर वाहन कर्मियों एवं सभी प्रतिष्ठान का भरपूर सहयोग मिला। बाजार स्वतःस्फूर्त बंद रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिल्कुल निरंकुश हो गई है।

आंदोलनरत किसानों के प्रति उसकी संवेदनहीनता समझ से परे है। उन्हें गरीब, किसान, मजदूर से कोई मतलब नहीं रह गया है। वह सिर्फ चंद पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर उनके हित का कानून बना रही है। अन्नदाता कहे जाने वाले किसान आंदोलन में शहीद हो जा रहे हैं फिर भी सरकार एक शोक संवेदना भी प्रकट नहीं करती है। केंद्र सरकार जब तक तीनों कानून को वापस नहीं लेती है संयुक्त विपक्ष का आंदोलन जारी रहेगा। भारत बंद के दौरान गिरफ्तारी देने वालों में राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव, प्रदेश सचिव जितेश कुमार दास, युवा नेता प्रमोद पंडित, रामसुंदर पंडित, ललित यादव, सुशील कुमार राय, जयदेव गोराई, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गौतम कुमार दास, कुमोद यादव, संतोष मंडल, हराधन पंडित, अनिल पंडित सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ता शामिल थे।

जामा चौक पर भारत बंद को सफल बनाने के लिए झामुमो और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दुमका देवघर और जामताड़ा मार्ग को जाम किया। सभी कार्यकर्ता सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गये। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह, गौतम यादव, विजय कापरी, रामजीवन राउत, राजेन्द्र यादव, निर्मल बेसरा, मो० कलाम, अनवर आलम, रामप्रसाद दर्वे, सविता सोरेन, फिरोज भट, धनेज कापरी, सरयू राणा, रामचंद्र मुर्मू, देवान टुडू, जानकी देवी, रामप्रसाद दर्वे, गुड्डू पंडित, आनंद पंडित, संजय यादव आदि मौजूद थे। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्ताबाडी शिकारीपाड़ा और कालीपाथर के पास बैरियर लगाकर किसान मोर्चा के समर्थन में यूपीए सहित अन्य घटक दलों ने चक्का जाम कर दिया है। पताबाड़ी में कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष सुबोध मंडल और स्टेफन बेसरा, शिकारी पाड़ा में जेएमएम से कलीमुद्दीन अंसारी, प्रभुनाथ हांसदा, लालका मियां, अजीज अंसारी, शम्भु मुर्मू, साइमन सोरेन, आरजेडी के परवीर बर्मा, सीपीएम के सुभाष मंडल के नेतृत्व में जाम किया गया। रामगढ़ निज संवाददाता के अनुसार रामगढ़ प्रखंड में भारत बंद का मिलाजुला असर रहा। रामगढ़ चौक पर झामुमो गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर जुलूस निकाला। रामगढ़ चौक पर धरना प्रदर्शन में झामुमो प्रखंड सचिव नंदलाल राउत, विवेकानंद भगत, चंद्र शेखर सोरेन, जितेंद्र मंडल, रमेश हेंब्रम, प्रेमचंद मंडल, राजेश गुप्ता, ललन कुमार, कांग्रेस के बारिश मुर्मू, दीपक अग्रवाल, राम कल्याण राय, रूबी लाल किस्कू मौजूद थे।

हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर कुरमाहाट चौक पर कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। मौके पर सरैयाहाट प्रखंड मंत्री रामचंद्र हेमब्रम, रोहित मढैया, शिव शंकर, राजहंस, अरविंद मांझी, श्रीमंत मांझी, रावण मुर्मू, भूतका मुर्मू, विपुल कुमार मंडल, पंदरि दर्वे, परमानंद राय, सिकंदर कुमार, हरदेव राय आदि उपस्थित थे। गोपीकांदर निज संवाददाता के अनुसार किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा सोमवार को भारत बंद को सफल बनाने के लिए प्रखंड के गुम्मामोड़ पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किसानों के आंदोलन का सर्मथन दिया। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुन्दर भगत, कार्यकर्ता शिवशंकर देहरी, मतला मुर्मू, ध्रुप कुमार देहरी, मधुसुदन राय, गांगू देहरी, शिवशंकर देहरी आदि मौजूद थे। रानीश्वर निज संवाददाता के अनुसार प्रखंड के रघुनाथपुर मोड़ में दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ एवं रघुनाथपपुर बरमसिया पथ के चौराहे के समीप जेएमएम एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह से सड़क जाम कर किसानों के आंदोलन का सर्मथन दिया। मोके पर प्रखंड अध्यक्ष विनोद राणा, प्रखंड सचिव नॉशद सेख, कोषाध्यक्ष अमल मंडल, अल्पसंख्यक सचिव रफीक खान, रातू खान, लालू सेख, लियाकत खान, हामिद अंसारी, समीउल शेख, अमर नाथ दत्त, संभुनाथ दत्त, कॉग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, जोगनन्द सरकार, प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य राजा मरांडी, रियाज सेख, अंसार हुसेन, विद्युत घोष आदि मौजूद थे। बासुकीनाथ निज संवाददाता के अनुसार केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जरमुंडी में हाई स्कूल के समीप कांग्रेसी नेता डॉ अमित झा एवं श्यामसुंदर मोदी की अगुवाई में तो सहारा में चंद्रशेखर यादव दर्जनों समर्थकों के साथ दुमका-देवघर नेशनल हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया। काठीकुंड निज संवाददाता के मुताबिक प्रखंड मुख्यालय के चांदनी चौक पर गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने रोड जामकर कर जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जुलूस में कांग्रेस, आरजेडी, जेएमएम के कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर झामुमो के अब्दुल जब्बार अंसारी, धावाडंगाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बालकिशोर मरांडी, जेबन्स मरांडी, सनाउल अंज़ारी, रहमत अली, दूरबीन मरांडी, सिमोन, अजय भगत आदि मौजूद थे।

गोड्डा जानेवाली पैसेंजर ट्रेन को 20 मिनट तक रोका
दुमका। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा भारत बंद को सफल करने सत्ताधारी दलों के कार्यकर्ता सड़को पर उतरे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दुमका रेलवे स्टेशन पहुचे। जहाँ आरपीएफ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हा गई। जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने आरपीएफ इंसेक्टर अजय मणि त्रिपाठी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओ ने गोड्डा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को लगभग 20 मिनट तक स्टेशन पर रोके रखा। बाद में इंस्पेक्टर को अपनी गलती का अहसास हुआ और रेलवे के अधिकारियों के प्रयास से मामले का पटाक्षेप हुआ।

बंद के समर्थन में विधायक प्रदीप ने दिया धरना
सरैयाहाट। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का सरैयाहाट में व्यापक असर दिखा। बंद समर्थन कर रही विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर आवागमन को पूरी तरह से ठप करवा दिया। हंसडीहा के गाँधी चौक पर स्थानीय विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया। विधायक प्रदीप ने केंद्र सरकार के द्वारा लाये गए तीनों कृषि बिल को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कानून की वजह से आने वाले दिनों में किसान कॉरपोरेट घरानों के गुलाम हो जायेंगे। झामुमो नेता मुर्तज़ा अंसारी ने समर्थकों के साथ नेशनल हाईवे 133 को पूरी तरह से जाम कर दिया। कुरमाहात चौक पर भारत बंद के समर्थन में भाकपा माले नेता शम्भू मोहली के प्रदर्शन किया और हंसडीहा दुमका एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से ठप कर दिया। इस दौरान रामदिवस जायसवाल, देव्लाल बेसरा, बिनोद यादव, दीपक कुमार, प्रभाकर मिश्रा, अख्तर हुसैन, रोहित भगत आदि उपस्थित थे।

Comments