top of page

डॉ. लुईस मरांडी ने किया पौधा संरक्षण केंद्र का उद्घाटन

दुमका (झारखंड):

जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लुईस मरांडी और जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल ने संयुक्त रूप से जामा प्रखंड में नव स्थापित पौधा संरक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. मरांडी ने केंद्र में उपलब्ध कीटनाशक दवाओं और संसाधनों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड के जरूरतमंद किसानों को नियमानुसार छिड़काव शुल्क लेकर कीटनाशकों का वितरण किया जाए।


जिप उपाध्यक्ष सुधीर मंडल ने कहा कि अनुदान पर प्राप्त कीटनाशकों का समुचित प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक किया जाए, जिससे सरकार की फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना का अधिक से अधिक कृषकों को लाभ मिल सके।


कार्यक्रम में जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जेपीपीओ (दुमका), कार्यालय सहायक पियूष पांडेय, कृषि निरीक्षक, पर्यवेक्षक, प्रदान एनजीओ के विशेषज्ञ, कृषक मित्र, एटीएम, बीटीएम एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।


इस पहल से क्षेत्र में कृषि उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार और कीट नियंत्रण में सहायता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
 
 

Comentários


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page