top of page

मर्यादित आचरण करें सीएम हेमंत, राज्य के विकास पर ध्यान दें: रघुवर

फौजदारी नाथ पर जलार्पण कर मांगी सुख-शांति

दुमका। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को बासुकीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने फौजदारी नाथ पर जलार्पण कर देश-विश्व की सुख-शांति की कामना की। उनके आगमन पर भाजपा विधायक देवेंद्र कुँवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रशासन की देखरेख में उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया।

सीएम पर मर्यादित आचरण की दी नसीहत

मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक बयान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को मर्यादित आचरण करना चाहिए और राज्य के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

जन चौपाल में सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल

इसके बाद रघुवर दास जामा प्रखंड के कोल्हड़िया गांव में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सह जन चौपाल में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीते छह वर्षों में झारखंड की स्थिति खराब हुई है, खासकर संथाल परगना में हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए लोगों से जागरूक रहने की अपील की।

बालू और कोयला कारोबार में भ्रष्टाचार का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बालू और कोयला कारोबार में कमीशनखोरी और अवैध लेन-देन का खेल चल रहा है, जिससे शासन-प्रशासन प्रभावित हो रहा है।

आगामी चुनाव में भाजपा की जीत का दावा

रघुवर दास ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था बेलगाम हो चुकी है और पदानुक्रम व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया। कार्यक्रम में अभय कांत प्रसाद, नारायण दास, रविकांत मिश्रा, रूपेश कुमार मंडल सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page