top of page

दुमका से हो सकता कांग्रेस का मुख्यमंत्री : सूरज सिंह ठाकुर

Updated: Sep 4


ree

जिलाध्यक्ष ढूंढने नहीं, आम कार्यकर्ताओं को मजबूती देने आए हैं पर्यवेक्षक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से झारखंड, उड़ीसा और उत्तराखंड में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को दुमका पहुंचे एआईसीसी पर्यवेक्षक सूरज सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता की। उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक बृजेंद्र सिंह और रियाजुल अंसारी भी मौजूद थे।


सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि यह अभियान आईसीसी के अहमदाबाद अधिवेशन के बाद गुजरात से शुरू हुआ है और अब झारखंड में जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

ree

उन्होंने स्पष्ट किया— “मैं यहां जिलाध्यक्ष ढूंढने नहीं आया हूं बल्कि नए नेताओं को खोजने आया हूं, जो भविष्य में प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। अगर संगठन मजबूत हुआ तो झारखंड का मुख्यमंत्री भी दुमका से बन सकता है।”


पुराने कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

उन्होंने बताया कि गुरुवार से प्रखंड स्तरीय दौरे की शुरुआत होगी। इस दौरान प्रखंड के सबसे पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर जाकर उन्हें पार्टी का झंडा दिया जाएगा। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद भी होगा।

ree

आदिवासी आधार को लेकर उठे सवाल पर जवाब

जब उनसे पूछा गया कि संथाल परगना की 18 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों में कांग्रेस की स्थिति कमजोर क्यों है, तो सूरज सिंह ठाकुर ने कहा— “कांग्रेस कहीं कमजोर नहीं है। हर जगह कार्यकर्ता तैयार हैं। जहां कमजोरी है, उसे दूर करने के लिए ही संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।”

ree

गठबंधन पर स्पष्ट रुख

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के पहले से मौजूद पार्टी है। संगठन मजबूत करने से गठबंधन के घटक दलों को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। “वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन अच्छा काम कर रहे हैं। हम संगठन मजबूत करेंगे तो इसका फायदा गठबंधन को भी मिलेगा।”

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page