बच्चों ने दुमका में पेश की धार्मिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 16, 2025
- 1 min read

वफीका रहमान बनी राधा, तो कृष्ण बने रज़ा खान
दुमका। देशभर में जहां अक्सर हिन्दू-मुस्लिम मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाज़ी देखने को मिलती है, वहीं दुमका से धार्मिक सौहार्द की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई है। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां वफीका रहमान ने राधा का रूप धारण किया, जबकि अहद खान और अर्फ़ रज़ा खान कृष्ण के रूप में नज़र आए।

अनोखे संदेश से खास बनी जन्माष्टमी
शहर में जन्माष्टमी बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई जा रही है। माता-पिता अपने बच्चों को राधा-कृष्ण का रूप देकर इस पर्व को और भी खास बना रहे हैं। इसी कड़ी में मुस्लिम समुदाय के अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के वेश में सजाकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का अनोखा संदेश दिया।

दुमका की ताकत – प्रेम और भाईचारा
यह दृश्य उन लोगों के लिए सबक है जो समाज में नफरत और द्वेष फैलाने की कोशिश करते हैं। दुमका ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहां प्रेम, आपसी सहयोग और भाईचारे की परंपरा ही सबसे बड़ी ताकत है।





Comments