शिकारीपाड़ा में अवैध कोयला खदानों पर चला बुलडोजर, पांच खदानें ध्वस्त
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 5 hours ago
- 1 min read

हीरापुर चितराकुंडी क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के हीरापुर चितराकुंडी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कोयला खदानों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच खदानों को ध्वस्त कर दिया। इनमें तीन सक्रिय खदानें भी शामिल थीं, जहां अवैध उत्खनन जारी था।

अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान
मंगलवार को अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम ने खनन निरीक्षक, थाना प्रभारी और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की। इस दौरान दो जेसीबी मशीनों की मदद से खदानों की डोजरिंग कर उन्हें पूरी तरह बंद करा दिया गया।

सूचना के सत्यापन के बाद की गई कार्रवाई
प्रशासन को क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सत्यापन के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया और योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया गया।

भारी पुलिस बल की रही तैनाती
अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।





Comments