रील बनाने के चक्कर में शिवपहाड़ नाग मंदिर पर चढ़ गया किशोर, लगा करंट
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 18, 2025
- 1 min read

दुमका। शहर के शिव पहाड़ मंदिर स्थित नाग मंदिर के पास रील बनाने के चक्कर में हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई।

तीन दोस्त के साथ गया था शिव पहाड़ मंदिर
जानकारी के अनुसार 9 वीं कक्षा का छात्र राहुल ठाकुर अपने तीन दोस्त के साथ शिव पहाड़ मंदिर गया था। इसी दौरान नाग मंदिर की तरफ चला गया जहां हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे राहुल को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने तीनों दोस्तों से की पूछताछ
युवक के मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों से घटना की जानकारी ली है। मृत युवक राहुल मूलरूप से बोरियो का रहने वाला था जो नागडीह में लॉज में रहकर पढ़ाई करता था।





Comments